बॉलीवुड

करिश्मा कपूर ने किया खुलासा, पति ने हनीमून पर लगाई थी बोली, खिलोने के जैसे इस्तेमाल किया और..

हनीमून के दौरान संजय कपूर ने करिश्मा कपूर की अपने दोस्तों से बोली लगा दी थी, टॉर्चर के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ा था रिश्ता

90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम करिश्मा कपूर का भी आता है। करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े खानदान यानी कि कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। भले ही करिश्मा कपूर फिल्मी दुनिया से दूर हैं परंतु आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज भी फैंस करिश्मा कपूर को बहुत पसंद करते हैं और उनके द्वारा निभाए गए फिल्मों में रोल की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” के बाद करिश्मा कपूर ने कई बेहतरीन हिट फिल्मों में काम किया। करिश्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। वैसे देखा जाए तो करिश्मा कपूर का नाम तो कई स्टार्स के साथ जुड़ा था लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ उनकी सगाई तक हो गई थी परंतु इनकी शादी नहीं हो पाई, उससे पहले ही इनका रिश्ता टूट गया था।

भले ही करिश्मा कपूर का नाम हिंदी सिनेमा में कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था लेकिन आखिरकार उनकी शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। अभिषेक बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद 29 सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने सात फेरे लिए। कपूर खानदान ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ की थी और इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई दिग्गज सितारे और बड़े बड़े बिजनेसमैन घरानों के लोग पहुंचे थे।

करिश्मा कपूर की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरियां बना ली थी परंतु करिश्मा कपूर का वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा। ऐसा बताया जाता है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में खटपट की खबरें आने लगी थीं और आखिर में साल 2016 में शादी के 11 साल बाद दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए।

जब करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हुआ तो दोनों ने ही एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा कपूर ने तो यहां तक कह दिया था कि हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। इतना ही नहीं बल्कि करिश्मा कपूर ने यह भी कहा कि गर्भवती होने के दौरान उनके साथ फिजिकल टॉर्चर किया गया था।

करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अभिनेत्री ने कहा था कि “संजय हमेशा फेमस और पब्लिक फिगर बनना चाहता था क्योंकि खुद उसके पास ऐसा कोई हुनर नहीं था, जिससे लोग उसे पहचाने। उसका मुझे ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों के बीच पॉपुलर होने का प्लान था।” वहीं संजय कपूर ने यह आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से विवाह कर लिया था। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटी का नाम समायरा है और बेटे का नाम कियान है। करिश्मा कपूर अकेले के दम पर ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button