बॉलीवुड

50 करोड़ का बंगला, 100 करोड़ की प्राइवेट जेट कुछ ऐसी रईसी भरी ज़िन्दगी जीते हैं अजय देवगन

बॉलीवुड में ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। 2 अप्रैल 1969 में जन्में अजय देवगन एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी काम करते हैं। वर्तमान में अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में होती है। उन्होंने अभी तक 100 से अधिक फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। अपने दम पर बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाने वाले अजय देवगन के पास करोड़ों की संपत्ति है। अजय के पास न सिर्फ महल जैसा घर है बल्कि उनके आज दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां भी है। आज हम आपको बताएंगे कि, अजय देवगन कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी सालाना कमाई क्या है?

ajay devgan

साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। वर्तमान में वह बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं। कहा जाता है कि, अजय देवगन सिर्फ एक फिल्म के लिए 22 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। खबरों की माने तो अजय देवगन एक विज्ञापन के लिए करीब 5 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

ajay devgan

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन 260 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह साल भर में 32 करोड रुपए की कमाई करते हैं, जबकि उनकी महीने भर की कमाई 2 करोड़ के करीब है। इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन इनकम टैक्स भी समय पर भरते हैं। आखरी बार उन्होंने करीब 6 करोड रुपए का इनकम टैक्स भरा था। बता दें, अजय देवगन महंगी कारों के काफी शौकीन है। उनके पास रेंज रोवर कार भी है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक है।

ajay devgan

ajay devgan

इसके अलावा अजय के पास में मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे जैसी कार भी है, जिसकी कीमत पौने दो करोड़ रुपए हैं। उनके पास टोयोटा सेलिका, बीएमडब्ल्यू और फरारी जैसी कारें भी है। इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन प्राइवेट जेट के मालिक भी है। इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। अजय देवगन के इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है। इस जेट से अजय देवगन हमेशा अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं।

ajay devgan

ajay devgan

बता दें, अजय देवगन आलीशान घर के मालिक भी है। अजय के पास ना सिर्फ मुंबई में बल्कि लंदन में भी एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 60 करोड रुपए से अधिक है। इसके अलावा अजय के पास मुंबई में भी दो घर जिनकी कीमत 25 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। अजय का एक घर मालिगारी रोड पर है तो वही दूसरा अपार्टमेंट मुंबई जुहू में है। अजय ने अपने जुहू स्थित घर का नाम शिवशक्ति रखा है।

ajay devgan

इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन के पास खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जो करीब 100 करोड रुपए की कीमत का है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के जरिए ‘हेलीकॉप्टर ईला’ फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में उनकी पत्नी व अभिनेत्री काजोल ने काम किया था।

kajol

बता दे, अजय देवगन और काजल की शादी साल 1999 में हुई थी। फिल्म ‘हलचल’ के दौरान अजय देवगन और काजल की पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात पर काजल ने अजय से कोई खास बातचीत नहीं की थी लेकिन धीरे-धीरे फिल्म के सेट पर इनकी दोस्ती बढ़ गई और फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे।

ajay devgan

kajol

कहा जाता है कि, अजय से शादी करने के बाद काजोल के पिता काफी नाराज हो गए थे। काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि वह अपने स्टारडम को छोड़कर इतनी जल्दी शादी करें हालांकि उनके पिता जल्दी ही मान गए थे। काजल और अजय ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की थी। गौरतलब है कि, काजल एक बातूनी लड़की है और हमेशा बोलती रहती है जबकि अजय देवगन एक शांत स्वभाव के व्यक्ति है। इस कपल के दो बच्चे युग और न्यासा है।

 

kajol

Related Articles

Back to top button