बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी के 5 सब से गंदे विवाद, जिन्हें याद कर लोग आज भी देते हैं गाली

जब भी बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं की बात होती है तो शिल्पा शेट्टी की तस्वीर आंखों के सामने आ ही जाती है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ-साथ अपने अभिनय से देश के लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हर कोई अभिनेत्री की खूबसूरती का दीवाना है। भले ही शिल्पा शेट्टी की उम्र 46 साल की हो गई है परंतु अपनी अदाओं से यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती का जादू आज भी बरकरार है। शिल्पा शेट्टी पर बढ़ती उम्र का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। इस उम्र में भी वह 25 साल की हसीन लगती हैं।

शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और वह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं परंतु शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। शिल्पा को अपने पति के मामले को लेकर बहुत कुछ सहन करना पड़ा है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप पर दिखाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था परंतु अब राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के उदास चेहरे पर अब खुशी लौट आई है। लेकिन इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी की कई मुसीबतें बढ़ीं थीं।

शिल्पा शेट्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। शिल्पा शेट्टी पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे परंतु उन बातों को अब काफी वर्ष बीत चुके हैं परंतु आज भी जब वह किस्से सामने आते हैं तो लोग शिल्पा शेट्टी को लेकर भड़क जाते हैं। तो चलिए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के विवादों के बारे में….

नस्लवादी टिप्पणी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने एक अमेरिकन रियल्टी शो “बिग ब्रदर 5” में भाग लिया था। इस शो में उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी की थी जिसके बाद से लगातार वह सुर्खियों में छाई रही थीं। दरअसल, शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा पर नसलभेदी टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारत में जेडी गुडी के खिलाफ भारतीयों ने बहुत आलोचना की थी। इस शो में शिल्पा शेट्टी की बहुत से लोगों से लड़ाई हुई लेकिन अभिनेत्री ने सबका बहादुरी के साथ सामना किया था।

घर तोड़ने का आरोप

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने शादीशुदा राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने यह आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनका घर टूट गया। दरअसल, राज कुंद्रा के शादीशुदा होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी उनको डेट कर रही थीं। शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दिया था। कविता का घर तोड़कर शिल्पा राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी बनी थीं। कविता ने शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने के अलावा और भी कई तरह के आरोप भी लगाए थे।

अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर सबसे बड़ा आरोप 2013 में लगा था। ऐसी खबर आई थी कि शिल्पा शेट्टी का संबंध अंडरवर्ल्ड से है परंतु शिल्पा शेट्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। शिल्पा शेट्टी के अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरों को सुनकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था परंतु बाद में यह मामला ठंडा हो गया और शिल्पा शेट्टी साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करने लगी थीं।

सरेआम किस

आपको बता दें कि जब साल 2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही थीं तो इस दौरान हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में वहां के अभिनेता रिचर्ड गेर भी थे। रिचर्ड गेर ने शिल्पा शेट्टी को कार्यक्रम के दौरान ही अचानक किस कर दिया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी विवादों में घिर गई थीं।

बोल्ड फोटोशूट

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं। शिल्पा शेट्टी में जब 2006 में बोल्ड फोटोशूट करवाया तो बवाल मच गया था। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने एक तमिल मैगजीन के कवर पेज के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी की काफी आलोचना हुई थी।

Related Articles

Back to top button