बॉलीवुड

जहां शराब-सिगरेट दिखे भाग जाते हैं वहां से, बॉलीवुड के यह सितारे नहीं लगाते हैं शराब को हाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री को नशे की दुनिया मानी जाती है। पूरा बॉलीवुड ही नशे से भरा हुआ है। शराब का सेवन करना और ड्रग्स लेना, बॉलीवुड के सितारों के लिए आम बातचीत हो चुकी है। अगर कोई पार्टी होती है तो उसमें शराब और नशा भरपूर परोसा जाता है। जैसे मानो बिना शराब और नशे के उनको पार्टी का मजा ही नहीं आता हो। बता दें अभी बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

हालांकि, इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के पश्चात कई बड़ी-बड़ी हस्तियां ड्रग्स मामले में NCB के हत्थे चढ़ चुकी हैं। इन सभी को देखते हुए ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड में बहुत ज्यादा नशा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शराब या किसी भी प्रकार के नशे से कोसों दूर रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह सितारे कौन से हैं।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शराबी का भी रोल निभाया है परंतु शायद ही आपको इस बात का पता नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखते हैं और शराब या फिर किसी भी नशीले पदार्थ से वह कोसों दूर रहते हैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी की उम्र 46 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी वह 25 साल की हसीन लगती हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं। इसी वजह से वह शराब का सेवन नहीं करती हैं। शिल्पा ज्यादातर ऐसी चीजों को खाना पसंद करती हैं, जो सेहत के लिए अच्छी हों।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी दमदार बॉडी पर हर कोई फिदा हो जाता है। यह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने सिक्स पैक की वजह से भी मशहूर हैं। जॉन अब्राहम शराब जैसी नशीली चीजों से कोसों दूर रहते हैं। वह अपनी सेहत का अधिक ध्यान देते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। जब सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था तो उससे पहले उन्होंने अपना वजन काफी घटाया था। ऐसे में वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। सोनाक्षी सिन्हा शराब से हमेशा दूरी बनाकर रखती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। यह बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार माने जाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा शराब-सिगरेट जैसी चीजों से कोसों दूर रहते हैं। यह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार शराब और सिगरेट से दूर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई बार वह बॉलीवुड की कुछ पार्टियों में जाना भी कैंसिल कर देते हैं। यह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और उन्हें शराब जैसी अन्य नशीली चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने मेहनत और बेहतरीन अभिनय के दम पर अच्छी खासी सफलता हासिल की है। आज वह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। दीपिका पादुकोण अपने खाने-पीने की चीजों पर काफी ध्यान देती हैं। अभिनेत्री को शराब जैसी नशीली चीजों से नफरत है।

Related Articles

Back to top button