धार्मिक

राशिफल 1 अप्रैल: माह के पहले दिन इन 5 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको शुक्रवार 1 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी करने वालों को अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से बहुत खुश रहेंगे। विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की पूरी उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा फेरबदल वाला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा वापस मिलता हुआ नजर आ आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर-परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी के मार्ग हासिल होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धन कमाने के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कारोबार में विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा लेकिन आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल निकल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस करेंगे। बहुत ही जल्द आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। करियर से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक कर पैसा खर्च हो सकता है। विदेशी स्रोत से वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में कुछ अलग करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम आपको सोच समझकर उठाना होगा। भाइयों के सहयोग से उन्नति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस में उधार का पैसा वापस मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के इलाज पर पैसा खर्च हो सकता है। आज आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button