बॉलीवुड

‘पहली बार बदसूरत लग रही हो’ ऐश्वर्या राय के लुक को देख भड़के लोग, बेबी बंप पर भी मारे ताने

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी खूबसूरत हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। ऐश्वर्या राय की सुंदरता और अभिनय के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं।

ऐश्वर्या ने फिल्म जगत में कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है और उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या राय की उम्र 47 साल की हो गई है, परंतु इस उम्र में भी यह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में कदम रखा था। ऐश्वर्या भारतीय फिल्मों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं और वह सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

जब भी किसी खूबसूरत अभिनेत्री की बात होती हो तो ऐश्वर्या राय की सुंदरता की मिसाल जरूर दी जाती है। भले ही ऐश्वर्या राय इन दिनों फिल्मों में बहुत कम नजर आ रही हैं परंतु वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियोस आए दिन वायरल होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय इन दिनों फिल्मों में कम काम कर रहीं हैं। वहीं ऐश्वर्या के फैंस भी उनको देखने के लिए बड़े ही उत्साहित रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या ब्रांड प्रमोशन और इवेंट वगैरह अटेंड करने में बहुत आगे हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस समय ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में हैं। कुछ समय पहले ही तीनों को एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था।

यह सुबह दो बजे मुंबई से पेरिस को रवाना हुए थे। इस दौरान ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। तस्वीरों को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए थे क्योंकि आराध्या की हाइट काफी बड़ी हुई नजर आ रही थी। हमेशा की तरह ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामा हुआ था।

आपको बता दें कि देश भर में कोरोना महामारी का संकट मंडरा रहा है ऐसी स्थिति में ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने नहीं गई थीं, अब पूरे 2 साल के बाद वह अपने परिवार के साथ एक इंटरनेशनल ट्रिप पर गई हैं। उन्होंने यहां फैशन शो में भाग लिया और परिवार के साथ भी छुट्टियां मनाई।

ऐश्वर्या राय बच्चन यहां एक फैशन शो में शामिल होने के लिए आई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय पेरिस के Le Defile L’Oreal Paris 2021 Womenswear Spring/Summer 2022 शो का हिस्सा हैं। इस शो के दौरान ऐश्वर्या ने रैंप वॉक भी किया और उन्होंने एक विदेशी ब्रांड को प्रमोट किया। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के रैम्प वॉक की तस्वीरें और वीडियोस काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का वाइट आउटफिट इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। ऐश्वर्या इस ड्रेस में बहुत ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। उनके इस लुक और मेकअप को बहुत से लोगों ने पसंद किया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको यह पसंद नहीं आया। ऐसी स्थिति में कई लोगों ने ऐश्वर्या राय की तस्वीरों और वीडियो के नीचे नेगेटिव कमेंट्स भी किए।

ऐश्वर्या राय की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “ऐश्वर्या पहली बार बदसूरत लगी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा कि “बेबी बंप कहां गया?” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “ऐश्वर्या का इतना वजन कैसे बढ़ गया?”

वहीं कुछ लोगों ने तो ऐश्वर्या के बदसूरत दिखने में मेकअप और आउटफिट को दोष दिया है और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ऐश्वर्या की उंगलियों को देखकर काफी कन्फ्यूज दिखें।

बताते चलें कि पहले कोरोना महामारी के दौरान जया बच्चन को छोड़कर बच्चन परिवार के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के बाद साल 2011 में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या को जन्म दिया। आराध्या अब 10 साल की होने वाली है। ऐसी स्थिति में फैंस को ऐश्वर्या राय के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button