समाचार

पति संग लिए 7 फेरे, देवर के साथ रही लिव-इन रिलेशन में, एक अनोखी प्रेम कहानी का हुआ दुखद अंत

प्यार भी बड़ी अनोखी चीज होती है। ये कब, कहां, किस के साथ हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। जब ये प्यार का किड़ा काटता है तो इंसान रिश्ते नाते तक नहीं देखता है। अब मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव खजरा हरचंद का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक लड़की को दो भाई पसंद आ गए। ऐसे में उसने एक के साथ मंदिर में सात फेरे लिए तो वहीं दूसरे के साथ लिव-इन में रहकर कोर्ट मैरिज करने की इच्छा जाहीर की। हालांकि इसके बाद जो हुआ वह बहुत दुखद था। यह प्रेम कहानी एक झटके में तबाह हो गई।

Shadi

दरअसल शुक्रवार सुबह (15 अक्टूबर) गांव खजरा हरचंद में एक नई नवेली दुल्हन का शव खून से लथपथ हालत में मिला। जब पुलिस ने जांच की तो एक अनोखी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ। SDOP सुमित केरकेट्टा ने बताया कि मृतका ओडिशा के संभलपुर की रहने वाली थी। उसकी पहचान 22 वर्षीय प्रियंका उर्फ सपना के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

sagar-girl-who-had-live-in-relationship-with-brother-in-law-is-no-more

करीब डेढ़ माह पहले प्रियंका की शादी सागर जिले के खजरा हरचंद में रहने वाले राजबिहारी भार्गव से हुई थी। यह शादी मंदिर में हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों तक सबकुछ अच्छा चल रहा था। हालांकि लगभग एक महीने के अंदर प्रियंका अपने देवर मनोज को दिल दे बैठी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। जब वह वापस आई तो उसने देवर के साथ रहने की बात कही।

इसके बाद मनोज और प्रियंका साथ में लिव इन में रहने लगे। प्रियंका मनोज के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहती थी। गुरुवार रात को प्रियंका और मनोज ने साथ खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। फिर अगली सुबह बेड पर प्रियंका का शव मिला। यह शव सबसे पहले मनोज के पिता विश्वनाथ ने देखा। सुबह जब वे उठे तो उन्हें मनोज के कमरे का दरवाजा खुला दिखा। उन्होंने जैसे ही अंदर झाँका को बहू का शव लहूलुहान देख दंग रह गए।

जल्द ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। जांच में पाया गया कि प्रियंका के गले, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी है। प्रियंका की मौत के बाद से ही उसका देवर मनोज फरार है। ऐसे में पुलिस को उसी के ऊपर प्रियंका की हत्या का शक है, हालांकि सच्चाई का पता पुलिस की जांच होने के बाद ही चल सकेगा।

इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई इस अनोखी प्रेमी कहानी की बातें कर रहा है। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि एक लड़की ने दोनों भाइयों संग रिश्ते बनाए और अब वह इस दुनिया में नहीं रही। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button