अजब ग़जबविशेष

8 बीवियों संग एक छत के नीचे रहने वाले शख्स की बढ़ी मुश्किलें, लोग इनकी हरकतों से हुए परेशान

शादी का बंधन बहुत पवित्र माना जाता है। लड़का हो या लड़की, हर किसी की ख्वाहिश शादी की होती है। शादी होने के बाद लड़का और लड़की के जीवन में कई बदलाव आते हैं। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। शादी करना जितना आसान काम लगता है, उसको निभाना उतना ही मुश्किल होता है क्योंकि शादी बेहद जिम्मेदारी का बंधन होता है।

जब दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वह अपने जीवन को आगे आगे बढ़ाने का फैसला करते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। कोई भी परेशानी होती है, तो वह एक दूसरे के साथ बांटते हैं। लेकिन ज़रा आप सोचिए जब इन्हीं जिम्मेदारियों को एक साथ कई लोग बांटने लगे तो?

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि शादी यदि दो लोगों के बीच हो रही है तो और लोग इन जिम्मेदारियों को कैसे बांट सकते हैं? दरअसल, आज हम आपको ब्राज़ील के एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ एक औरत से ही नहीं बल्कि 8 औरतों से शादी रचाई है और वह उन सभी के साथ एक ही छत के नीचे रहता है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक साथ 9 लड़कियों से शादी करके दुनिया भर में सुर्खियों में आए ब्राजीलियन मॉडल आर्थर ओ ऊर्सो की, जो अब फिर से चर्चाओं में हैं। जब उन्होंने पिछले साल एक साथ 9 लड़कियों से शादी कर ली थी तब लाइमलाइट में आए थे। कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल भी किया था।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थर साओ पाउलो में रहते हैं। उन्होंने अपना 28 किलो वजन कड़ी मेहनत से कम किया था, जिसके बाद वह 9 लड़कियों से प्यार करने लगे थे और सबसे एक साथ आर्थर ने शादी रचा ली। वह अपनी 9 बीवियों के साथ एक साथ ही रहने लगे और वह एडल्ट साइट्स के लिए कंटेंट बनाते थे, जिसके जरिए उनकी अच्छी खासी कमाई होती थी।

एक पत्नी ने दे दिया तलाक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arthur O Urso (@arthurourso)


बात दें आर्थर की एक पत्नी को इस तरह की शादी से काफी परेशानी हो रही थी, जिससे जिसकी वजह से इसी साल उन्होंने आर्थर को तलाक दे दिया। आर्थर की पत्नी ने अलग होने की इच्छा जाहिर की थी कि 8 पत्नियों की संख्या को वह जल्दी 10 कर लेंगे यानी दो और औरतों से वह शादी करेंगे, लेकिन पत्नी के जाने के बाद उनके मन को बहुत दुख पहुंचा। परंतु आर्थर ने जिस विचित्र रिश्ते की शुरुआत की थी उसमें एक के बाद एक कई मुश्किलें उत्पन्न होती जा रही हैं।

लोगों ने घर की बाउंड्री पर लिख दिया- “ये शैतान का परिवार है”

आर्थर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 18 अगस्त को एक पोस्ट साझा किया था, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि शादी करते समय उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा था। मगर अब लोग उनके घर के बाहर आकर उनका विरोध कर रहे हैं।

आर्थर ने अपनी पोस्ट में कई तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग उनके घर की बाउंड्री पर पेंट से उनको बुरा भला लिख रहे हैं। लोगों ने लिखा- “ये शैतान का परिवार है, तुम्हारा यहां स्वागत नहीं है, चले जाओ यहां से।”

इन सारे विवादों के बाद मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थर की एक पत्नी ने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी शादी अनोखा अनुभव है और पत्नियों को साथ में अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button