धार्मिक

रोहिणी नक्षत्र के साथ बना सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए किन राशियों का होगा भाग्य परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर किसी मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जैसी होती है, उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। इस संसार में हर किसी मनुष्य की राशि अलग है और सभी लोगों के जीवन पर भी ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव अलग-अलग पड़ता है। इसी वजह से रोजाना का समय हर मनुष्य का अलग होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आखिरी यह शुभ योग आपकी राशियों को किस प्रकार से प्रभावित करेगा और किन राशि वाले लोगों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों के घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी। गृहस्थ जीवन में सुख मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। मन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

कन्या राशि वाले लोगों के रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कुछ नया अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। निवेश संबंधित कामों में आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। बैंक से जुड़े हुए लेन-देन में फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर सर्वार्थ सिद्धि योग का आपके ऊपर उत्तम प्रभाव देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमे आपकी जीत पक्की है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को समय रहते अपने जरूरी काम पूरे करने होंगे अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप हर किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। कामकाज से जुड़े हुए राज आप दूसरों को ना बताएं अन्यथा कोई इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ेगी। संपत्ति के कामों में काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आप अपने करियर में तरक्की हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे। अचानक आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि वाले लोगों के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। आप कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखें। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धि से कोई काम सफल कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को अपने विरोधियों से सक्रिय रहने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान करेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। इस राशि के लोग अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

मकर राशि वाले लोगों के मन में अनजाना भय बना रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी सामान्य रहेगी। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। संतान की चिंता अधिक रहेगी। आप अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश कीजिए।

Related Articles

Back to top button