बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत सिंह के अलावा ये सितारे भी हैं बिहार के वासी, सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी हो चुके हैं मशहूर

भले ही सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी अदायगी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। वो एक कमाल के एक्टर थे। सुशांत ने बॉलीवुड से पहले अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल सीरियल में काम किया । उसके बाद साल 2007 में उनको एकता कपूर का सीरियल पवित्र रिश्ता ऑफर हुआ। जिसमें वो मानव देशमुख के किरदार में नज़र आए थे। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। सुशांत बिहार से आते हैं और उनके साथ और भी कई ऐसे एक्टर एक्ट्रेस हैं जो बिहार की मिट्टी से ताल्लुक रखते हैं और जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो सितारे जिन्होंने फिल्मी दुनिया में बिहार का नाम रौशन किया है।

स्मृति झा

स्मृति झा छोटे पर्दे की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। ये बिहार के बेगूसराय से आती हैं। स्मृति बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में लीड रोल में नज़र आती है। स्मृति टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हैं और उनकी एक दिन की फीस 75 हज़ार रुपये है।

रतन राजपूत

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं रतन राजपूत। ये एक्ट्रेस बिहार के पटना की हैं। मुंबई में रहने के बाद भी रतन पटना की जड़ों से जुड़ी हुई हैं। इन्होंने राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएगी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने अगले जन्म मोहे बिटिया ना कीजो में लीड रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने रतन का रिश्ता में अपना स्वयंवर रचाया। रतन राजपूत संतोषी मां सीरियल में संतोषी मा का किरदार भी निभा चुकी हैं। रतन एक बेहद सफल एक्ट्रेस हैं।

दीपिका सिंह

कम ही लोग जानते हैं कि दीपिका सिंह बिहार से हैं। हालांकि इनकी पूरी फैमिली दिल्ली में रहती है लेकिन मूल रूप से दीपिका बिहार से ताल्लुक रखती हैं। दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के बेहद पॉपुलर शो दिया और बाती हम से की थी। दीपिका ने अपने शानदार अभिनय से घर घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वो कवच 2 सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं। दीपिका ने प्रोड्यूसर रोहित राज गोयल से शादी की है।

गुरमीत चौधरी

गुरमीत बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। टीवी के हैंडसम हंक गुरमीत का पहला सीरियल ये मेरी लाइफ था। जो कि साल 2004 में आया था। इसके बाद गुरमीत ने रामायण में राम का किरदार निभाया। फिर उन्होंने गीत हुई सबसे परायी और पुनर विवाह सीरियल भी किए। टीवी इन्डस्ट्री में नाम कमाने के बाद गुरमीत ने बॉलीवुड में कदम रखा। वो अब तक खामोशियां, वजह तुम हो और पलटन जैसी मूवीज कर चुके हैं।

आलोक नाथ

आलोक नाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आलोक का जन्म बिहार के खगरिया में हुआ था। टीवी जगत के संस्कारी बाबू के नाम से जाने जाने वाले एक्टर आलोक नाथ कितने ही सीरिअल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि दो साल पहले मीटू आंदोलन में उनका भी नाम आया था।

विनय पाठक

अभिनेता विनय पाठक भी काफी पॉपुलर एक्टर हैं। ये बिहार के आरा से आते हैं। विनय बॉलीवुड फिल्में, सीरिअल्स, वेब सीरीज हर जगह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

उल्का गुप्ता

सीरियल ‘झांसी की रानी’ में लक्ष्मी बाई का रोल प्ले करके कम ही उम्र में फेमस होने वाली उल्का गुप्ता अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। बिहार के सहरसा से आने वाली उल्का ने फ़िल्म सिम्बा में नंदिनी का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button