बॉलीवुड

लंबे लव अफेयर्स के बावजूद इन सितारों ने की अरेंज मैरिज, परिवार की पसंद बनी इनकी घरवाली

भारत में दो प्रकार की शादियां होती है। लव मैरिज और अरेंज मैरिज। इन दिनों लव मैरिज का ट्रेंड युवाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। खासकर अमीर वर्ग में तो यही होता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में लव और अफेयर तो बहुत किए, लेकिन जब बात शादी की आई तो परिवार की मर्जी से अरेंज मैरिज करना ही सही समझा।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद कपूर एक जमाने में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हुआ करते थे। वे काफी लंबे समय तक करीना कपूर संग रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों के शादी करने की खबरें भी आ रही थी। लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार आ गई। करीना का दिल सैफ अली खान पर आ गया और दोनों ने 2012 में शादी रचा ली। इसके बाद साल 2015 में शाहिद ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली। आज दोनों बहुत सुखी हैं।

गोविंदा (Govinda)

गोविंदा अपने जमाने में टॉप के अभिनेता हुआ करते थे। उनके भी बॉलीवुड में कई लव अफेयर्स चलें। हालांकि जब उन्होंने 1987 में सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज कर ली तो हर कोई हैरान रह गया। वैसे खबर ये भी आई थी कि गोविंदा ने शादी के बाद भी रानी मुखर्जी से लव अफेयर किया था, लेकिन बीवी के डर से बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh)

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बहुत हैन्डसम हैं। उनका बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों संग अफेयर भी चला। हालांकि जब बात शादी की आई तो उन्होंने अपने परिवार की पसंद की लड़की रुकमणी सहाय से 2017 में अरेंज मैरिज कर ली।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का अफेयर काफी विवादित और चर्चित रहा है। जब मामला बढ़ गया तो ऐश्वर्या ने विवेक को छोड़ दिया था। इसके बाद विवेक ने साल 2010 में फैमिली की पसंद की लड़की प्रियंका अल्वा से शादी रचा ली।

राकेश रोशन (Rakesh Roshan)

रितिक रोशन के पापा और बॉलीवुड के अभिनेता – डायरेक्टर राकेश रोशन भी इस लिस्ट में हैं। राकेश रोशन ने भी अपने परिवार के कहने पर अरेंज मैरिज की थी। उनकी पत्नी का नाम पिंकी रोशन है। ये दोनों पिछले कई सालों से साथ में एक सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

वैसे आपको क्या लगता है कौन सी शादी सबसे ज्यादा अच्छी होती है, अरेंज या लव मैरिज? किस्में रिश्ता अधिक मजबूर रहता है? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

Related Articles

Back to top button