धार्मिक

20 साल बाद बना विशेष संयोग, इन 6 राशियों की किस्मत अचानक लेगी करवट, मिलेगी आर्थिक उन्नति

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालती है। समय के साथ-साथ मनुष्य अपने जीवन काल में बहुत सी परिस्थितियों से गुजरता है। कभी खुशियां मिलती हैं तो कभी दुख का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि आज 20 वर्षों बाद सोमवती अमावस्या पर विशेष संयोग बन रहा है। जिसकी वजह से कुछ राशियों को इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। इन राशियों के लोगों को आर्थिक उन्नति मिलेगी और इनके भाग्य में बड़ा बदलाव आ सकता है। आखिर यह भाग्यशाली राशि कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण फैसला कारगर साबित हो सकता है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। इस विशेष संयोग की वजह से आपको अपने कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने कामकाज के तरीकों को ठीक प्रकार से समझ कर आगे बढ़ेंगे। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपना जीवन आरामदायक व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्या दूर होंगी। आप अपने मित्रों के सहयोग से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सगे रिश्तेदारों से अच्छे तालमेल बने रहेंगे। शारीरिक रूप से आप थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। अचानक आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को अपने दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी के बीच गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने भागीदारों के सहयोग से कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपको अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना में निराशा हाथ लग सकती है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन की समस्याएं दूर होंगी। आप कोई भी निवेश करने से बचें। आपको बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत है। आपको जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस विशेष संयोग की वजह से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप लगातार कार्य क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। आपका मन कामकाज में पूरा रहेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। आपको आमदनी के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। वाहन और मकान की खरीदारी की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय उल्लास पूर्वक व्यतीत होने वाला है। इस विशेष संयोग की वजह से आपको अचानक लाभ के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आप इनका पूरा लाभ उठाएं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपकी कार्यप्रणाली में जबरदस्त सुधार आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को इस विशेष संयोग की वजह से शुभ संकेत मिल रहे हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आएंगी। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपके निजी जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंताओं से मुक्ति प्राप्त होगी। आप मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आपके थोड़े प्रयास से आपको अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने शांत दिमाग से कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का भविष्य में बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अचानक मानसिक चिंता से गुजरना पड़ेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने जरूरी कार्यों में मित्रों की सहायता लेनी पड़ेगी। आप किसी भी मामले में जल्दी से निर्णय ना लें अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। खास लोगों से बनाए गए संपर्क आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। माता-पिता से सहयोग और प्रेम मिलेगा। कार्यस्थल में कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोग अच्छे लाभ के लिए किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो काफी हद तक फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। आपको अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आपका व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। इस विशेष संयोग की वजह से आपके वैवाहिक रिश्ते में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। कार्यस्थल में आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। मन में छाए हुए निराशा के बादल दूर होंगे। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जो आगे आने वाले समय में मददगार साबित होंगे। आपके धन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस विशेष संयोग की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन की निराशा से दो-दो हाथ करने का नया तरीका निकाल सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। निजी जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप का रुतबा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। पारिवारिक माहौल में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आप अपनी योजनाओं को लेकर चिंताशील अवस्था में रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकती है।

Related Articles

Back to top button