सामंथा-चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़, लेकिन तलाक के बाद अभिनेत्री को मिलेंगे इतने करोड़
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और समांथा इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों समांथा ने अपने इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने नाम से सरनेम ‘अक्केनी’ हटा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि, समांथा और चैतन्य एक-दूसरे से जल्द ही अलग हो सकते हैं।
बता दें, समांथा और चैतन्य की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘ए माया चेसवे’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म में काम करते हुए दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद समांथा और चैतन्य ने करीब एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया। फिर 6 अक्टूबर 2017 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
खास बात यह है कि, इस कपल की शादी पहले दक्षिणी भारतीय और फिर ईसाई रीति रिवाज से हुई। कहा जाता है कि, समांथा और चैतन्य की शादी साल 2017 की सबसे महंगी शादी थी। एक रिपोर्ट की मानें तो इस शादी में करीब 10 करोड रुपए खर्च किए गए थे।
खबरों की माने तो शादी में स्पेशल मेहमानों को बुलाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की गई थी जिसमें चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, राम चरण और महेश बाबू जैसे सुपरस्टार शामिल थे। समांथा और चैतन्य की शादी में एंटरटेंटमेंट दुनिया की बड़ी हस्तियों समेत करीब 150 लोग शामिल हुए थे। समांथा और चैतन्य के अलग होने की अभी कोई ख़ास वजह सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि, समांथा का सिनेमा से प्यार ही उनके रिश्ते का कांटा बन रहा है।
दरअसल, शादी के बाद भी समांथा अपने ग्लैमरस अंदाज को नहीं छोड़ना चाहती और ना ही उन्हें फिल्मों में बोल्ड सींस देने में कोई परेशानी है। जबकि उनके पति नागा चैतन्य और ससुर नागार्जुन को समांथा के इस तरह के तरीकों को पसंद नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि समांथा की सासू मां अमला ने भी समांथा द्वारा स्क्रीन पर इस तरह के सीन देने के लिए उन्हें समझाया था और उनके मन को बदलने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन समांथा अपनी जिंदगी अपने तौर-तरीकों से जीना चाहती हैं।
बता दें, समांथा वेब सीरीज ‘फैमिली मैन- 2’ में भी नजर आई थ। इस वेब सीरीज में निभाए गए उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। लेकिन अक्केनी परिवार के सदस्यों को समांथा का यह फैसला पसंद नहीं आया और समांथा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कहा जा रहा है कि, इसी कारण चैतन्य और समांथा का रिश्ता टूटने की कगार पर है।
खबरों की माने तो समांथा को तलाक के लिए गुजारा भत्ता के रूप में करीब 50 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी जिसमें अचल संपत्ति और वर्तमान संपत्तियां शामिल होंगी।