बॉलीवुड

जान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे को बनाया खास, येलो साड़ी में किए तिरुपति बालाजी के दर्शन: Photos

बॉलीवुड फिल्म “धड़क” से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर के लिए 6 मार्च का दिन बेहद खास था क्योंकि उन्होंने इस दिन अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए अभिनेत्री जान्हवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है और उनकी फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन लगातार बढ़ती ही जा रही है। जन्मदिन के मौके पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

जान्हवी कपूर की भगवान में गहरी आस्था है और वह अक्सर खास मौकों पर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाती रहती हैं। जान्हवी कपूर अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए पहुंची। इस दौरान वह येलो साड़ी और पिंक ब्लाउज में नजर आईं।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की ढेर सारी फोटो को साझा किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ फुल इंजॉय मोड में दिखाई दे रही हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ हैं।

जान्हवी कपूर ने खूबसूरत नजारों के बीच अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग पोज देते हुए फोटो खिंचवाई है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाई है और कानों में ईयररिंग्स और गले में एक चैन के साथ अपने लुक को पूरा करती हुई दिखीं।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर साड़ी में बहुत प्यारी दिख रही हैं। साड़ी पहने अभिनेत्री की स्माइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः श्रीमन नारायण नमो नमः तिरुमल तिरुपति नमो नमः जय बालाजी नमो नमः।”

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि जान्हवी कपूर और उनकी सहेलियां ट्रेडीशनल वेयर में हैं। जैसे ही जान्हवी कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो यह देखते ही देखते वायरल हो गई। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सभी को अभिनेत्री की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है। तस्वीरों पर फैंस का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

अगर आप एक तस्वीर को देखेंगे तो उसमें जान्हवी कपूर पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अगर हम जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म “धड़क” से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी।

जान्हवी कपूर के पास इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेत्री बहुत ही जल्द अक्षय कुमार की फिल्म “गुड लक जेरी” में दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही वह दोस्ताना फिल्म के दूसरे भाग “दोस्ताना 2” में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह “तख्त” जैसी फिल्मों दिखाई देंगीं। जान्हवी कपूर ने बेहद कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है और दिन पर दिन उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button