धार्मिक

राशिफल 1 अक्टूबर: महीने के पहले दिन 6 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, शनिदेव दूर करेंगे दुख

आज हम आपको शनिवार 1 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी भी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना होगा इससे आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होंगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से पढ़ाई की टेंशन दूर होगी। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन काफी शानदार नजर आ रहा है, उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। व्यापार में मन मुताबिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर इस राशि की महिलाएं कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे आपके जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बनी हुई है। कुछ कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। ऑफिस में आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी, सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर बेहद खुश होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आगे चलकर इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने में आपका समय अधिक व्यतीत होगा। परिवारवाले आज आपको अच्छी राय देंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, तो उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार करना होगा। आज शाम तक आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां देखने को मिलेंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर प्राप्त होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने घरेलू खर्च के ऊपर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जाएगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता खत्म हो जाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार से जुड़ी हुई कई जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ सकती हैं, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज किसी काम में कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। आज किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

Related Articles

Back to top button