बॉलीवुड

कोरोना के बाद बेहद कमजोर हो गईं नोरा फतेही, मास्क उतारने पर हुईं जमकर ट्रोल

अपने शानदार डांस के जरिए लोगों को दीवाना बनाने वाली ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पायीं गईं थीं। हाल ही में यह खबर आई थी कि नोरा की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। ऐसे में नोरा ने फिर अपने काम कर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

सलवार सूट में नोरा

नोरा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। लाइट ब्लू कुर्ते और प्लाजो में नोरा काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ओपन हेयर के साथ सटल मेकअप किए हुए थीं। नोरा का यह सिंपल इंडियन लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वो उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

हो रहीं है ट्रोल

जहां एक ओर नोरा की सादगी फैंस को भा रही है तो वहीं कोविड से रिकवर होने के बाद भी बिना मास्क लगाए नोरा को देख कुछ यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐसे में सोशल मीडिया पर नोरा को एक बार फिर ट्रोल किया जाने लगा।


एक यूजर ने कमेंट किया- ‘इसके बाद भी मास्क नहीं लगाया।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘अरे यही तो था कहां चला गया?’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘मास्क कहां है दीदी?’ एक और यूजर ने लिखा- अकल फिर भी नहीं आई कि मास्क लगा ले। फिर पॉजिटिव होना है क्या?

कोरोना का असर साफ़ देखने को मिला

कोरोना पॉजिटिव होने का असर नोरा फतेही के चेहरे और शरीर पर साफ देखने को मिल रहा है। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही कोरोना से ठीक होने के बाद भी काफी कमजोर दिखाई दे रही हैं। 14 दिन क्वारंटीन रहने और अपना पूरा ध्यान रखने के बाद अब एक्ट्रेस कोविड फ्री हुई हैं।

Related Articles

Back to top button