मनोरंजन

एयरपोर्ट पर महिला को मिल गए “भगवान राम”, अरुण गोविल के पैर छूकर किया प्रणाम, वायरल हुआ वीडियो

आप सभी लोगों को रामानंद सागर का मशहूर पौराणिक धारावाहिक “रामायण” तो याद ही होगा। साल 1987 में शुरू हुए इस शो को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। एक समय ऐसा था जब टीवी पर रामायण आता था, तो लोग अपना सारा कामकाज छोड़कर टीवी से चिपक जाते थे। इस शो को लेकर लोगों के अंदर इस कदर दीवानगी थी कि टीवी पर इसके शुरू होते ही लोग टीवी के सामने से हटते नहीं थे।

सबसे खास बात यह है कि तब हर घर में टीवी भी नहीं हुआ करता था। लोग आस-पड़ोस में जिसके घर में टीवी होती थी, रामायण देखने पहुंच जाते थे। रामानंद सागर के इस टीवी शो में अरुण गोविल राम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। दीपिका चिखलिया सीता बनी थीं। इस शो का हर किरदार घर-घर में खूब मशहूर हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि इस शो के किरदारों की तो घर-घर में लोग पूजा भी करने लगे थे।

आज भी लोग अरुण गोविल को भूले नहीं हैं। आज भी लोग अरुण गोविल को प्रभु राम से जोड़कर देखते हैं। आलम यह है कि सालों बाद भी जब महिला ने अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देखा तो वह भावुक हो गई और उनके पांव पर लेट गई।

अरुण गोविल को देख महिला हुई भावुक

आपको बता दें कि अरुण गोविल ने रामायण में प्रभु श्री राम जी का किरदार निभाया ही नहीं बल्कि उसे जिया भी है। अरुण गोविल को इस धारावाहिक में राम का किरदार निभाते हुए देख लोगों ने असल जिंदगी में भी उन्हें भगवान मान बैठे थे। सालों बाद भी अरुण गोविल के लिए दर्शकों का प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है।

दरअसल, अरुण गोविल महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर रामलीला के आयोजन में पहुंचे थे। वो एयरपोर्ट से गुजर रहे थे, तभी उन्हें उनके चाहने वालों से मिलने का मौका मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रामायण के भगवान श्री राम यानी अरुण गोविल एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

आप लोग वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को जैसे ही एक महिला देखती है, तो वह भावुक हो जाती है। महिला को ऐसा महसूस हुआ होगा जैसे साक्षात भगवान राम उन्हें दर्शन देने के लिए वहां पर आ गए हैं। इसी वजह से वह महिला अरुण गोविल के पांव में लोट जाती है। अरुण गोविल ने भी महिला का मान रखा और उसे उठाकर गले से लगा लिया।

देखें वायरल वीडियो


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अरुण गोविल के प्रति महिला का प्यार देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहे हैं। रामायण के बाद से ही लोग अरुण गोविल को भगवान राम मानने लगे, जिसका जिक्र अभिनेता ने कई इंटरव्यू में भी किया है। सामने आए इस वीडियो में उस महिला को देख ऐसा लग रहा है। मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाती। अरुण गोविल ने उस महिला के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button