धार्मिक

राशिफल 16 नवंबर: आज इन 2 राशियों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पूरा होगा कोई अधूरा सपना

आज हम आपको बुधवार 16 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कारोबार में प्रगति होगी। आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल होंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप समय का सदुपयोग करें। जरूरी कामों को समय पर खत्म करने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में आपको जीत मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज कोई भी निवेश ना करें। माता-पिता के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना बनी हुई है, जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। ऑफिस में आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जरूरी कार्यों के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अगर आप किसी नए काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कोई भी जोखिम भरा काम करना ठीक नहीं है। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने कुछ जरूरी कामों में बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी नई जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आज आपको अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल बहुत ही जल्द प्राप्त हो सकता है। कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आज उन लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन की कई समस्याओं का समाधान होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। मानसिक चिंताएं कम होंगी। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके चलते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भविष्य के लिए आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बड़े व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button