धार्मिक

आज बुध का उदय होने से बन रहा बुधादित्य योग, किसका बदलेगा भाग्य? जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र पुत्र बुध वक्री अवस्था में तुला राशि पर गोचर करते हुए 31 अक्टूबर की रात 11:38 बजे पर उदय होने वाले हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं, इसलिए बुध के उदय होने की वजह से बुधादित्य योग शुरू होगा। आखिर यह शुभफलदायक बुधादित्य योग का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुधादित्य योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुधादित्य योग का निर्माण सप्तम भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। यदि आपका पैसा रुका हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति की प्रबल संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कारगर साबित हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय पंचम भाव में होगा, जिसकी वजह से आपके जीवन में शुभ समय की शुरुआत होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति हासिल होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। रुके हुए कार्य निपट सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुधादित्य योग चतुर्थ भाव में बनेगा, जिसकी वजह से आपको लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। मकान, वाहन की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय धन भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपको आर्थिक मुनाफा मिलेगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। अप्रत्याशित रूप से आपको सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपका कोई बड़ा कार्य सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। करियर में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय भाग्य भाव में रहेगा। इस शुभ योग की वजह से आपके जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। जीवन साथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय लाभ भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। नौकरी की दृष्टि से आपके लिए यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय कर्म भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपकी छुपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने खुलकर आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सरकार के विभागों से जुड़े हुए कामों में आपको सफलता हासिल होगी। कार्यालय में आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवन में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय भाग्य भाव में रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन रहेगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते हर क्षेत्र से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में उन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय शत्रु भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कारणवश आपको पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आप अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय पराक्रम भाव में रहेगा, जिसकी वजह से आपका स्वभाव बेहद ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। इस राशि के लोग अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय हानि भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टदायक रहने वाली है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको धन का लेनदेन करने से बचना होगा। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध का उदय अष्टम भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आपका समय थोड़ा कठिन रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपना कोई भी काम दूसरों की उम्मीद पर ना छोड़े। आपको अपने काम स्वयं पूरे करने होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button