बॉलीवुड

ऐश्वर्या की हमशक्ल दिखना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, सलमान संग चर्चा में रहा डेब्यू, अब है गुमनाम

फिल्म ‘लकी नो टाइम फॉर लव’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने रातों-रात दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। दरअसल, स्नेहा उल्लाह की शक्ल सूरत काफी हद तक मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मिलती थी। ऐसे में फैंस के बीच उनका एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। वहीं सलमान खान के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। ऐसे में स्नेहा जल्दी ही चर्चा में आ गई। लेकिन पिछले कुछ सालों से स्नेहा लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही है। आज स्नेहा उल्लाल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

sneha ullal

सलमान संग चर्चा में रहा डेब्यू
बता दें, स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘लकी नो टाइम फॉर लव’ से शुरुआत की। इस फिल्म के माध्यम से सलमान खान उन्हें लांच किया। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई। इस दौरान सलमान खान और स्नेहा की दोस्ती भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि इस दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था।

sneha

sneha ullal

ऐसे में सलमान खान स्नेहा को इंडस्ट्री में ले आए क्योंकि वह काफी हद तक ऐश्वर्या की तरह दिखाई दे रही थी। 18 दिसंबर 1987 को मस्कट में जन्मी स्नेहा उल्लाह ने अपने करियर में ‘जाने भी दो यारो’, ‘आर्यन’ और ‘क्लिक’ जैसी फिल्मों में काम किया। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई, लेकिन साल 2015 में वह इंडस्ट्री से गायब हो गई। बता दे स्नेहा को आखिरी बार फिल्म ‘बेजुबा’ में देखा गया था।

क्यों छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री?
जब स्नेहा अचानक इंडस्ट्री से दूर चली गई तो उनके फैंस उनके लिए काफी परेशान हो गए। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने कयास लगाया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इसके बाद साल 2015 में वह मीडिया के सामने आई। इस दौरान स्नेहा से इंडस्ट्री से दूरी बनाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह ऑटो इम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही थीं।

sneha ullal

यह एक खून से जुड़ी बीमारी है। बीमारी की वजह से उनका खून इतना कमजोर हो गया था कि वह अपने पैर पर 30 से 40 मिनट से ज्यादा नहीं खड़ी रह पाती थीं। हालाँकि अब एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक है। स्नेहा ने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

sneha ullal

ऐश्वर्या की हमशक्ल होने पर हुआ नुकसान
वही ऐश्वर्या के हमशक्ल होने पर भी स्नेहा ने दुख बयां किया था। उन्होंने बताया था कि, “मैं अपनी स्कीन के साथ सहज महसूस करती हूँ। मेरी तुलना किसी से होने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हां, यह एक पीआर रणनीति का हिस्सा था कि मुझे ऐसे ही प्रचारित किया जाए। इसके चलते पूरा जोर एक जैसी दिखने पर ही दिया गया।

sneha ullal

वैसे, ये इतनी बड़ी बात नहीं होती। मुझे अपने जीवन में पछतावा नहीं है, लेकिन लगता है कि मैंने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरूआत कुछ ज्यादा ही जल्दी कर दी। अगर इंतजार करती, तो शायद मैं खुद को बेहतर तरीके से ट्रेंड कर सकती थी या चीजों के महत्व को अच्छे से समझ सकती थी।”

Related Articles

Back to top button