धार्मिक

आज बना गुरु-राहु का अशुभ योग, किन राशियों के जीवन में आएगा संकट, किसका समय रहेगा शुभ, जानिए

मनुष्य अपने जीवन की परिस्थितियों को लेकर काफी परेशान रहता है, दरअसल, व्यक्ति के जीवन के उतार-चढ़ाव के पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार होती है, ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति की वजह से ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां और परेशानियां आती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 30 जून 2020 को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से गुरु और राहु का अशुभ योग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ अवश्य पड़ेगा, आखिर इस अशुभ योग की वजह से किस राशि के लोगों के जीवन में संकट उत्पन्न होंगे और किस राशि के लोगों का समय बेहतर रहने वाला है, आज हम आपको इसकी जानकारी बताने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

मेष राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर गुरु और राहु के अशुभ योग का प्रभाव शुभ रहने वाला है। आपको अपनी नौकरी में लगातार तरक्की हासिल होगी। व्यापार के क्षेत्र में सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलने वाला है। अनेक क्षेत्रों में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाओं का भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को गुरु और राहु के अशुभ योग की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको समझदारी से फैसला लेने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके जीवन में बहुत से कठिन मोड़ आ सकते हैं। इसलिए कठिन परिस्थितियों में आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को गुरु और राहु के अशुभ योग की वजह से आपको अपने करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस अशुभ योग का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन की दिक्कत दूर होगी। आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको कई मामलों में अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर गुरु और राहु के अशुभ योग का प्रभाव अधिक नहीं पड़ने वाला। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है लेकिन आपको अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे अन्यथा उधार दिया गया पैसा अटक सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा। मेहनत के बलबूते पर आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्तियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। गुरु और राहु का अशुभ योग आपके ऊपर शुभ प्रभाव डालेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पुरानी शारीरिक दिक्कत से छुटकारा प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को सभी सुख सुविधाएं मिलेंगी। प्रॉपर्टी में आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नया वाहन और मकान खरीदने का सोच विचार करेंगे। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी और व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे है। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव दूर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों को नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घर परिवार की आर्थिक तंगी दूर होगी लेकिन आपको खर्चों पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। कामकाज में आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। मन में चल रही योजनाओं को आप सफल करने में कामयाब होंगे। जरूरी मामलों में आपको सोच विचार करने के बाद ही फैसला लेना होगा। कुछ करीबी दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना बन रही है। गुरु और राहु के अशुभ योग की वजह से आपको कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप कर्ज लेन देन से बचे। आप कहीं भी पूंजी निवेश मत कीजिए। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। आपकी सेहत में भी गिरावट आने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों का समय लाभदायक रहने वाला है। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने करियर में लगातार आगे बढ़ सकते हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय उत्तम रहेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार के मामले में आपका समय अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। गुरु और राहु के अशुभ योग की वजह से मुश्किल समय से गुजरना पड़ेगा। दुश्मनों की वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको फायदा नहीं मिलेगा। आपके ऊपर धन संकट का खतरा मंडरा रहा है। आप अपने कर्ज चुकाने में असफल रहने वाले हैं। नौकरी और व्यापार में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों की आमदनी के ऊपर गुरु और राहु के अशुभ योग का प्रभाव पड़ने वाला है। आपकी नई योजनाएं पूरी ना होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न होंगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंगल कार्य में भाग ले सकते हैं। किसी खास मित्र से वाद विवाद होने की संभावना बन गई है। आप अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए गुरु और राहु का अशुभ योग काफी चिंताजनक रहने वाला है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी लाभ की स्थिति नहीं बन पाएगी। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी के मामले में वाद विवाद हो सकता है। आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार, नौकरी और पारिवारिक मामलों में तालमेल ठीक प्रकार से नहीं बैठा पाएंगे, कुछ पुरानी बातों की वजह से आपका मन काफी हताश रहेगा।

ये भी पढ़े:वर्षो बाद कुछ राशियों पर लक्ष्मी-कुबेर हुए मेहरबान, मिलेगा धन-संपत्ति सुख, जीवन गुजरेगा खुशहाल

Related Articles

Back to top button