बॉलीवुड

रणबीर-आलिया ने दिखाई बेटी की पहली झलक, किया नाम का खुलासा,देखकर करीना ने की ऐसी डिमांड

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) इन दिनों माता-पिता बनने के सुख का आनंद ले रहे हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। हालांकि कपल ने तब बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं बेटी के नाम को लेकर भी कोई अपडेट नहीं दी थी। बस तब से ही फैंस के मन में जिज्ञासा थी कि कपल अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे। और अब ये इंतजार खत्म हुआ। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।

दादी ने रखा रणबीर-आलिया की बेटी का नाम

alia bhatt

दरअसल हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी पोती का नामकारण किया। इसकी जानकारी उनकी बहू आलिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली बार बेबी की एक छोटी सी झलक दिखाई। साथ ही एक खास अंदाज में बेटी का नाम रिविल किया।

इस तस्वीर में रणबीर और आलिया बेटी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं पीछे बैकग्राउन्ड में एक फूटबॉल टीम की जर्सी दीवार पर टंगी हुई है। इसी पर कपल ने बेटी का नाम लिख रखा है। रणबीर और आलिया ने बेटी का नाम (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter Name) ‘राहा’ (Raha) रखा है। इस तस्वीर के साथ आलिया ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

क्या है ‘राहा’ का मतलब?

आलिया ने लिखा – हमारी बेटी राहा नाम उनकी प्यारी दादी (नीतू कपूर) ने चुना है। इस नाम के बहुत सारे सुंदर मतलब हैं। राहा शुद्ध तौर पर अर्थ एक दिव्य पथ है। स्वाहिली में इसका अर्थ खुशी, संस्कृत में गोत्र, बांग्ला में आराम, राहत और अरबी में शांति है। इसके कुछ और अर्थ खुशी, स्वतंत्रता, आशीर्वाद भी है।

आलिया ने आगे लिखा- हमने जैसे ही अपनी बेटी को उठाया, इन सभी नामों के अर्थ को महसूस किया। धन्यवाद राहा, हमारे परिवार को एक नया जीवन देने के लिए। ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारा जीवन बस अभी-अभी शुरू ही हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

करीना-प्रियंका ने किया कमेंट

आलिया की इस पोस्ट को अब तक 31 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट में लोग इस नाम को पसंद भी कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी इस पर कमेंट किया है। करीना कपूर ने हार्ट वाली इमोजी बनाकर लिखा “राहा कपूर क्या मैं तुम्हें गोदी में उठा सकती हूं? अब और इंतजार नहीं होता।” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा “भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे राहा।” इसके साथ प्रियंका ने आँखों में हार्ट वाली इमोजी बनाई।

इसके अलावा सोनम कपूर, बिपाशा बसु, आथिया शेट्टी, रणवीर सिंह, दिया मिर्जा, अनुष्का शरमा, ऋद्धिमा कपूर, सोनी राजदान, अर्जुन कपूर और मनीष मल्होत्रा समेत कई लोगों ने हार्ट वाली इमोजी बनाकर प्यार लुटाया। वैसे आपको आलिया और रणबीर की बेटी का यह नाम कैसा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button