बॉलीवुड

रेखा को मजबूत मर्द चाहिए, मैं इसकी परेशानी समझ सकती हूँ, जब रेखा के चरित्र पर नरगिस ने किए सवाल

गुजरे जमाने की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम नरगिस का भी आता है। यह अपने समय की एक बेहतरीन अभिनेत्री रही थीं। नरगिस ने अपने फिल्मी करियर में अच्छा खासा नाम कमाया था। नरगिस पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ राज कपूर के संग अफेयर और सुनील दत्त से शादी को लेकर भी चर्चा में रही हैं।

नरगिस ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए और इनमें से सबसे ज्यादा यादगार काम फिल्म “मदर इंडिया” में रहा। इसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था और यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। भले ही आज नरगिस हमारे बीच में नहीं हैं परंतु उनकी कहानियां आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।

आपको बता दें कि नरगिस अपनी फिल्मों की वजह से तो सुर्खियों में रही ही हैं, परंतु इसके अलावा भी उनसे जुड़े हुए ढेर सारे किस्से भी मशहूर हैं। जी हां, नरगिस अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती थीं। एक बार तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा को डायन तक बोल दिया था।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने रेखा को डायन कहने के साथ-साथ उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए थे। नरगिस के द्वारा दिया गया यह बयान एक समय पहले काफी सुर्खियों में छाया हुआ था। आखिर यह सारा बवाल किस वजह से मजा था। आखिर क्या वजह थी की नरगिस ने रेखा को लेकर यह सब कुछ बोला था। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

एक इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने रेखा पर विवादित बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने रेखा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और वह रेखा पर बहुत ज्यादा गुस्सा भी हो गई थीं। नरगिस ने रेखा के चरित्र पर निशाना साधते हुए यह बोला था कि “वह डायन है और वह मर्दों को इशारे करने की कोशिश करती है।”

दरअसल, यह बात उस समय की है जब इंडस्ट्री में नई-नई रेखा आई हुई थीं। उस समय के दौरान रेखा को इंडस्ट्री के लोग बहुत ताने मारते थे। एक समय पहले रेखा के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में थी, जिसकी वजह से लोग उन्हें गंदे और गलत शब्द सुना कर चले जाया करते थे। ऐसे ही नरगिस ने भी रेखा को डायन, चुड़ैल, चरित्रहीन महिला तक बोल दिया था। नरगिस ने यह कहा था कि रेखा मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि वह उनके लिए बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। नरगिस ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए रेखा किसी चुड़ैल से कम नहीं है।

नरगिस ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “रेखा खोई-खोई रहती थी। मैं उनकी परेशानी को समझ सकती हूँ। मैंने अपनी जिंदगी में कई बार साइकॉलोजिकल समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के साथ भी काम किया है। रेखा को किसी मजबूत व्यक्ति का साथ चाहिए।”

आपको बता दें कि अभिनेत्री रेखा का नाम नरगिस के पति और दिग्गज अभिनेता रहे सुनील दत्त के साथ भी जुड़ चुका है। साल 1979 में आई फिल्म “अहिंसा’ में सुनील दत्त और रेखा ने साथ काम किया था। उस समय के दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इस फिल्म में असरानी और प्रेम नाथ जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।

इतना ही नहीं बल्कि नरगिस के बेटे और अभिनेता संजय दत्त से भी रेखा का नाम जुड़ चुका है। जी हां, फिल्म “जमीन आकाश” में संजय दत्त और रेखा ने काम किया था। यह फिल्म 1984 में आई थी। उस समय के दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था।

इनके अलावा रेखा का नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी जुड़ चुका है। करीब 5 साल तक इन दोनों का रिलेशनशिप रहा था इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर और अक्षय कुमार से भी रेखा का नाम जुड़ा था।

बताते चलें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से विवाह किया था परंतु साल 1991 में रेखा के पति ने खुदकुशी कर ली थी। अभिनेत्री रेखा की जिंदगी पर आधारित किताब “रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी” में भी इस बात का जिक्र भी किया गया है कि रेखा को उनके ससुराल के लोग चुड़ैल कहा करते थे। इतना ही नहीं बल्कि पति की हत्या का आरोप भी रेखा पर लगाया जा चूका है।

Related Articles

Back to top button