बॉलीवुड

कभी एक्स हसबैंड पर करिश्मा कपूर ने लगाया था मारपीट का आरोप, आज इनकी वजह से दूर हुई कड़वाहट

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। फिल्मों से अब करिश्मा दूर हैं, मगर सोशल मीडिया में वे बहुत ही सक्रिय दिखती हैं। करिश्मा कपूर को बीते दिनों वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में भी देखा गया था। दर्शकों ने इसकी बड़ी सराहना की थी। एक वक्त करिश्मा कपूर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का केंद्र बनी रहती थीं।

बिजनेसमैन संजय कपूर से करिश्मा कपूर ने वर्ष 2003 में शादी रचाई थी। करिश्मा कपूर का रिश्ता इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिषेक बच्चन से भी जुड़ा था, लेकिन यह कामयाब नहीं हो सका था। इसके बाद करिश्मा कपूर की जिंदगी में आगमन हुआ दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का।

2016 में हुआ तलाक

करिश्मा और संजय ने शादी से पहले एक-दूसरे को जाना और समझा, फिर इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपूर खानदान से करिश्मा की जिंदगी जुड़ गई, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं रही। दोनों शादी के बाद खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे और कई वर्षों तक सबकुछ ठीक भी चला, लेकिन इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई।

दोनों के बीच सबसे पहले तो अनबन की शुरुआत हुई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि आखिर वह मौका आ ही गया, जब संजय से तलाक लेने का निर्णय करिश्मा कपूर ने ले लिया। वर्ष 2016 में आखिरकार दोनों अलग हो गए। दोनों के बच्चे समायरा और कियान इस वक्त अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ ही रह रहे हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने संजय कपूर पर अपनी मां से उनको थप्पड़ मरवाने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक बार उनके द्वारा लाई गई ड्रेस फिट न होने पर जब उन्होंने पहनने से मना कर दिया तो उनकी सास ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

करिश्मा कपूर ने आरोप लगाया था कि संजय कपूर ने उनकी लोकप्रियता को देखकर उनसे शादी की थी, जबकि संजय कपूर ने करिश्मा पर पैसों के लिए उनसे शादी करने का आरोप लगाया था। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने इस पर पलटवार करते हुए संजय कपूर के बारे में कहा था कि, “हम कपूर खानदान से नाता रखते हैं और पैसों की हमारे पास कोई कमी नहीं है। संजय कपूर एक थर्ड क्लास आदमी है और पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है”।

संजय कपूर ने जब करिश्मा कपूर पर तलाक की अर्जी में बुरी मां होने का आरोप लगाया तो रणधीर कपूर ने इस पर भी हमला बोलते हुए कहा था कि, “करिश्मा कपूर कितनी अच्छी मां हैं, हर कोई जानता है। दूसरी औरत के साथ उसका पति रह रहा है। मैं तो पहले दिन से ही इस शादी के विरुद्ध था”।

सुधार लिए रिश्ते

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर मानसिक और शारीरिक तौर पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, लेकिन वक्त के साथ अपने बच्चों के लिए उन्होंने अपने रिश्ते को सुधारा। करिश्मा अपने दोनों बच्चों को संजय कपूर के पास कभी-कभी वक़्त बिताने के लिए भेज दिया करती हैं।

पिछले साल दिवाली पर भी दोनों बच्चे संजय कपूर के पास दिल्ली पहुंचे हुए थे। करिश्मा तलाक के बाद अब भी सिंगल हैं, जबकि संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी रचा ली है। संजय अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान का खर्च भी उठा रहे हैं।

पढ़ें कंगना के बाद अक्षय पर भी संजय राउत का निशाना, पूछा- क्या मुंबई केवल कमाने के लिए?

Related Articles

Back to top button