मनोरंजन

पहलवान बजरंग और संगीता फौगाट ने लिए आठ फेरे, बहन बबीता ने दी शादी की बधाई : देखें तस्वीरें

महाबीर फौगाट की तीसरी बेटी संगीता फौगाट का विवाह कर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के साथ हो गया था। इन दोनों ने आठ फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी बनाया है। अपनी बहन संगीता फौगाट के विवाह पर बबीता फौगाट ने खुशी जाहिर की और फेसुबक पर एक पोस्ट लिखकर बहन को शादी की शुभकामान भी दी। बबीता फौगाट ने फेसबुक पर अपनी छोटी बहन संगीता की शादी की फोटो शेयर कर लिखा कि मेरे छोटी बहन, आपको शादी की बधाई, आपको और आपके पति को नया जीवन शुरू करने के लिए मेरी ओर से शुभकामना।

कोरोना के कारण ये शादी समारोह संगीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सामान्य ढंग से किया गया। सोनीपत से बजरंग महज 31 बारातियों के साथ बलाली गए थे। इस शादी में काफी कम लोगों को ही शामिल किया गया था। इतना ही नहीं शादी में बैडबाजे वालों को भी नहीं बुलाया गया था। वहीं सात की जगह शादी में आठ फेरे लिए गए। आठवां फेरा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत लिया गया।

महाबीर फौगाट की चार बेटियां हैं और चारों पहलवान है। इनकी बेटियों के नाम गीता, बबीता, विनेश (महाबीर फौगाट के भाई की बेटी है) और संगीता है। संगीता सबसे छोटी बेटी हैं। इनके चारों दामाद भी पहलवान हैं। वहीं इनसे पूछा गया कि उन्होंने पहलवान दामाद को ही क्यों चुना तो महाबीर फौगाट ने कहा कि अब बेटियों के साथ चारों दामादों से भी पदक की उम्मीद रहेगी।

शादी में पहना नीले रंग का सूट

शादी में बजरंग पूनिया ने नीले रंग का सूट पहना रखा था। दरअसल नीला रंग इनको काफी पसंद है। इसलिए इन्होंने शादी वाले दिन इसी रंग के कपड़े पहने का फैसला किया था। जबकि संगीता ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। जिसमें वो बेहद ही सुंदर लग रही थी।

ये शादी-बिना दहेज के संपन्न हुई और दोनों परिवारों ने केवल करीबी लोगों को ही शादी में बुलाया था। बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं।

Related Articles

Back to top button