समाचार

फंदे पर झूली इंजीनियर बहू, सुसाइड नोट में लिखा- दुनिया का बेस्ट ससुराल मिला,पति मुस्कुराते रहना

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर बहू ने खुदखुशी कर ली। लेकिन अपने सुसाइड नोट में ससुराल और पति की तारीफ़ों के पूल बांध दिए। उसने सुसाइड में लिखा कि उसे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला है। लेकिन अब वह और घुट-घुटकर नहीं जी सकती, इसलिए दुनिया को अलविदा कह रही है।

इंजीनियर बहू ने की खुदखुशी

यह पूरा मामला भोपाल के अवधपुरी इलाके का है। यहां बीते रविवार (20 मार्च) आरती उर्फ अनामिका कैथल (26) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला के पति सतीश ऑर्डनेंस एक फैक्ट्री में जॉब करते हैं। वह अपनी पत्नी की खुदखुशी से बड़े हैरान है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बीवी ने आखिर किस बात से दुखी होकर खुदखुशी जैसा बड़ा कदम उठाया लिया।

महिला आरती कानपुर की रहने वाली है। वह B.TEC कर चुकी थी। पेशे से वह एक इंजीनियर थी। उसने  दिसंबर 2020 में भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले सतीश संग सात फेरे लिए थे। लेकिन अब शादी के दो साल बाद इस तरह अचानक सुसाइड कर सभी को चौंका दिया। पुलिस ने आरती की बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है।

सुसाइड नोट में की ससुराल की तारीफ

पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला उसमें लिखा था “मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला है। पति आप हमेशा इसी तरह मुस्कुराते रहना। आपके चेहरे पर हंसी अच्छी लगती है। लेकिन मैं अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती हूं। इससे अच्छा है मर ही जाऊं।” इतना लिखने के बाद आरती ने सुसाइड कर लिया।

मायके वालों को हत्या का शक

हालांकि इस पूरे मामले पर आरती के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरती ने एक दिन कॉल किया था। वह बात करते करते रोने लगी और जहर खाने की बात करने लगी। ससुराल वाले आरती से दहेज में 10 लाख और कार डिमांड कर रहे थे। वे उसे रोज प्रताड़ित कर रहे थे।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

मायके वालों ने ये भी बताया कि बेटी की मौत के बाद सबसे पहले सास का फोन आया था। वह बोल रही थी कि आरती ने जहर खाकर खुदखुशी कर ली है। लेकिन अब ये लोग बोल रहे हैं कि उसने फांसी लगाई है। हमे शक है कि ससुरालवालों ने ही आरती की हत्या की है। वे कोई गहरा राज दबा रहे हैं। हालांकि इस मामले पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सबकुछ क्लियर हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button