राजकुमार की बेटी से परेशान होकर शाहिद कपूर ने लिखवाई थी पुलिस में रिपोर्ट, कर गयी थी हदें पार
राजकुमार के दमदार शख्सियत के सामने फीके लगते थे सभी, लेकिन पिता की तरह बच्चे नहीं कमा सके नाम
अपनी बेहतरीन एक्टिंग और शानदार डायलॉग बोलने के अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता राजकुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह एक ऐसे कलाकार थे जिनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता, ना सिर्फ वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे बल्कि बाकी अभिनेताओं से अलग उनकी अदायगी ने भी लाखों लोगों को दिल जीता था। राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।
‘पाक़ीज़ा’, ‘मर्यादा’, ‘नीलकमल’, ‘सौदागर’, ‘पैगाम’, ‘वक्त ‘और ‘हीर रांझा’ जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाले राजकुमार एक समय मुंबई थाने में सब इंस्पेक्टर हुआ करते थे। 8 अक्टूबर 1926 को जन्मे राजकुमार पाकिस्तान के बलूचिस्तान एक कश्मीर ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राजकुमार का नाम फिल्मों में आने से पहले कुलभूषण पंडित हुआ करता था लेकिन वह फ़िल्मी दुनिया में राजकुमार के नाम से मशहूर हुए। जिस तरह राजकुमार ने अपने दम पर बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया, वैसे उनके बच्चे अपनी कोई ख़ास पहचान नहीं बना पाए।
बता दें, कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद राजकुमार ने जेनिफर नाम की एक एयर होस्टेस से शादी रचाई थी। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से की गई थी ऐसे में जेनिफर को अपना नाम बदलना पड़ा। राजकुमार से शादी करने के लिए जेनिफर ने खुद का नाम गायत्री करवा लिया था। शादी के बाद राजकुमार के घर 3 बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम पुरु राजकुमार, वास्तविकता पंडित और पाणिनी राज कुमार है। पुरु राजकुमार पिता की तरह ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी बेटी वास्तविकता भी फिल्मों में आने का सपना पूरा नहीं कर पाई।
वास्तविकता एक तरफ़ फ़िल्मी दुनिया में कुछ विशेष नही कर पा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वह शाहिद कपूर के पीछे ऐसे हाथ धोकर पड़ गईं कि सारी हद्दे पार करने लगीं। वास्तविकता पंडित एक समय शाहिद जहां भी जाते एक्ट्रेस उन्हें फॉलो करती। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। बता दें कि वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।
फ़िर क्या था शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थी कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखती। यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। इतना ही नहीं वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी तक बताने लगी थी, और सभी लोगों से यही बात कहती। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जाती और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहती। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थी, इसीलिए उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों को भी चौंका रही थी।
जब शाहिद कपूर वास्तविकता से ज़्यादा परेशान हो गए। तो उन्होंने पुलिस थाने में जाकर एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इस शिकायत के बाद से एक्ट्रेस ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा और आज वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
बता दें, राजकुमार के बड़े बेटे पुरु राजकुमार ने साल 1996 में आई फिल्म ‘बाल-ब्रह्मचारी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद भी वह ‘वीर’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन वह अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए और न लोगों ने उनकी एक्टिंग को पसंद किया।
वहीं बात करें राजकुमार की बेटी वास्तविकता के बारे में तो उन्होंने भी पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया में सफलता पाने का सपना देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए साल 1996 में वास्तविकता ने एक फिल्म भी साइन की थी लेकिन रातोंरात यह फिल्म उनके हाथों से निकल गई। इसके बाद उन्हें साल 2000 में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ में काम करने का मौका मिला। लेकिन फिल्म के निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने वास्तविकता के बदले किसी और हीरोइन को साइन कर लिया। लॉरेंस डिसूजा का मानना था कि, वास्तविकता को एक्टिंग की अच्छी समझ नहीं है।
इसके अलावा बात करें राजकुमार के छोटे बेटे पाणिनी राज कुमार के बारे में तो उन्होंने निर्माता और निर्देशक की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम में भी काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, “मैं हमेशा डायरेक्शन या प्रोडक्शन में जाना चाहता था। अभिनय करने के बारे में तो मैंने सोचा भी नहीं था। लेकिन अच्छे और सार्थक संगीत की ओर मेरे झुकाव ने मुझे प्रेरित किया।” हालांकि उन्हें भी कोई खास पहचान नहीं मिला पाई।
बता दें, 3 जुलाई 1996 को गले में कैंसर होने के कारण अभिनेता राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मरने से पहले राजकुमार ने उनके परिवार वालों को कहा था कि, उनके अंतिम संस्कार के बारे में किसी को नहीं बताए। दरअसल, राजकुमार नहीं चाहते थे कि उनका मौत का तमाशा बनाया जाए। ऐसे में राजकुमार के परिवार ने भी अभिनेता का अंतिम संस्कार होने के बाद ही मीडिया को इसकी खबर दी।