मनोरंजन

पैसों की तंगी के चलते इस एक्टर ने लिया था पहले बच्चे को अबोर्ट कराने का फैसला, छलका दर्द

इन दिनों टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी सितारे पार्टिसिपेट कर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। शो में नजर आने वाली जोड़ियां यहां अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बातचीत करती है। शो में मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने शो में ऐसा खुलासा किया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

arjun bijlani

फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कारण लिया था ऑबर्शन का फैसला

अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी इन दिनों स्टार प्लस के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में बतौर सेलिब्रिटी कपल नजर आ रहे हैं। शो के दौरान एक्टर ने अपनी लाइफ का वह किस्सा बताया जब वे फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए तैयार नहीं थे और पत्नि के प्रेग्नेंसी का पता चलने पर ऑबर्शन तक का फैसला ले लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijjlani)


एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी नेहा उनकी शादी के एक साल बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि, तब उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, जिसके कारण उन्होंने बच्चे का अबॉर्शन करने का फैसला किया था। अर्जुन ने आगे खुलासा किया कि, वे अबॉर्शन करवाने के लिए लगभग अस्पताल पहुंच चुके थे। इसके बाद अर्जुन और नेहा भावुक हो जाते हैं क्योंकि वे दोनों फस पल को महसूस कर रहे थे।

खूब रोइ थी पत्नी नेहा

अपने उन दिनों के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ‘हमारी शादी जब हुई, 1 साल ही हुआ था जब हमें पता चला की नेहा प्रेग्नेंट है। उस वक्त मैं काम नहीं कर रहा था। जाहिर तौर पर बच्चों की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। नेहा नहीं मानी और वो खूब रोई। फाइनली मैंने सोच लिया था क्योकि उस वक्त मेरे खाते में सिर्फ 40-50 हजार रुपये थे। मैं क्या ही बच्चा करता यार। हम हॉस्पिटल पहुंचे कि हम नहीं करेंगे इसे। फिर बाद में नेहा भी इस चीज के लिए राजी हो गई।’

सच्चाई जानकार फैंस हुए परेशान

अर्जुन का ये वीडियो उनके साथ-साथ कपल के फैंस को भी बेहद परेशान कर रहा है। इसके साथ ही कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स इस एपिसोड को देखने के ल‍िए बेसब्री जाहिर कर रहे हैं। शो का ये प्रोमो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन बिजलानी का ये शॉकिंग सीक्रेट सुनने के बाद वहां मौजूद सभी सेलेब्स हैरान परेशान दिखे। अब एक्टर के इस भयावह सच का अंजाम क्या हुआ, इसका खुलासा आपको शो ऑनएयर होने के बाद ही पता चलेगा।

आपको बता दें अर्जुन बिजलानी ने शो में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने इंडस्ट्री में सर्वाइव किया। अब अर्जुन टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button