बॉलीवुड

छोटी उम्र वाली लड़कियों से बनती है सबसे अच्छी जोड़ी, बॉलीवुड की यह 10 जोड़ियां करते हैं साबित

किसी भी घर में जब भी शादी होती है तो लड़का और लड़की की उम्र को लेकर सबसे पहले सवाल किया जाता है। अधिकतर लोग यही चाहते हैं कि उनके घर में जो लड़की शादी करके आ रही है, लड़के से उसकी उम्र छोटी हो। बॉलीवुड में भी इस तरह की कई जोड़ियां मौजूद हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि छोटी लड़कियों के साथ जोड़ी अच्छी बनती है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। इन दोनों की उम्र के बीच 14 साल का अंतर है। फिर भी इन्हें देख कर कोई इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगा सकता है। इन दोनों की जोड़ी कमाल की रही है। किसी भी बॉलीवुड की जोड़ी पर इनकी जोड़ी तो भारी पड़ ही जाती है।

उम्र में इतना फासला होने के बावजूद दोनों के बीच आपसी समझ कमाल की है। ग्लैमर की चकाचौंध से खुद को मीरा राजपूत ने पूरी तरीके से दूर रखा है। वे अपने परिवार के साथ पूरा वक्त बिताती हैं। दोनों शादीशुदा जिंदगी में बहुत ही खुश नजर आते हैं।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

इन दोनों की जोड़ी साथ में बहुत ही प्यारी लगती है। दोनों के बीच कभी झगड़े की बात तो सामने आती ही नहीं है। आपको बता दें कि रितेश जेनेलिया डिसूजा से उम्र में 7 साल बड़े हैं, फिर भी दोनों के बीच प्यार कुछ ऐसा है कि देखने वालों को भी इनसे जलन हो जाती है।

जीवन में चाहे किसी भी तरह की परिस्थितियां क्यों ना आई हो, इन दोनों ने मिलकर हंसते-हंसते इन परिस्थितियों को आसानी से झेल लिया है। जहां जेनेलिया हमेशा हंसमुख दिखती हैं, वहीं रितेश को भी अच्छी तरह से मालूम है कि कब और कहां किस तरीके से प्रतिक्रिया उन्हें व्यक्त करनी चाहिए।

संजय दत्त और मान्यता दत्त

मान्यता से संजय दत्त 19 साल बड़े हैं, लेकिन जैसे-जैसे इनकी शादी का वक्त बिता है, वैसे-वैसे इनके प्यार की गहराई बढ़ती चली गई है। शादीशुदा जिंदगी दोनों खुशी-खुशी बिता रहे हैं।

दोनों के बीच बहुत ही अच्छी समझ देखने के लिए मिलती है। संजय दत्त और मान्यता दत्त की जोड़ी भी यह साबित करती है कि छोटी उम्र की लड़कियों के साथ बेस्ट जोड़ी बनती है।

काजोल और अजय देवगन

बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक है। इन दोनों की उम्र के बीच 5 साल का अंतर है। दोनों का नेचर भी थोड़ा अलग रहा है।

लोगों को यह शक था कि इनकी जोड़ी कितने समय तक चलेगी, लेकिन दोनों की शादी को लगभग 20 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है, फिर भी ये दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। इन दोनों की जोड़ी वाकई आदर्श बन गई है।

करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से इनकी जोड़ी आज एक है। सैफ अली खान से उम्र में करीना कपूर 10 साल छोटी हैं। इसके बावजूद इन दोनों को साथ में देख कर इनके बीच की उम्र के अंतर का पता लगाना आसान नहीं होता है। दोनों के बीच जिस तरह की बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है और जिस तरह की समझ इनके बीच है, यह चीज शायद ही किसी और जोड़ी में बॉलीवुड में देखने के लिए मिलती है।

प्यार दर्शाने का इनका तरीका ऐसा है कि ये यंग कपल्स पर भी भारी पड़ जाते हैं। करीना कपूर को यह बात अच्छी तरीके से मालूम है कि सारा अली खान और इब्राहिम सैफ अली खान के लिए बहुत मायने रखते हैं। इसलिए करीना ने उन्हें भी खुले दिल से अपनाया हुआ है। इस तरह से करीना कपूर और सैफ अली खान के रिश्ते को देखकर यह कहा जा सकता है कि छोटी उम्र की लड़कियों के साथ वाकई बेस्ट जोड़ी बनती है।

पढ़ें इन एक्ट्रेस को धोखा दे चुके हैं शाहिद कपूर, लिस्ट में सैफ अली खान की बीवी भी शामिल

Related Articles

Back to top button