महज 18 सेकंड में साड़ी पहना देती हैं डॉली जैन, नीता अंबानी से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेस हैं क्लाइंट
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं। भारतीय परंपरा में साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारतीय महिलाएं रोजाना साड़ी पहनती हैं। ऐसा बताया जाता है कि साड़ी में किसी भी महिला की खूबसूरती साफ साफ नजर आती है। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो लड़कियों को भी काफी आकर्षित करता है। भले ही समय बदल रहा है लेकिन मॉडर्न जमाने में भी भारत की यह परंपरा आज भी पुरानी नहीं हो पाई है। अब तो विदेशी महिलाएं भी भारतीय साड़ी की तरफ आकर्षित होती हैं।
अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो बॉलीवुड की ऐसी कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां हैं, जो साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी खूबसूरती के साथ ही लड़कियों को संपूर्ण नारी होने का एहसास दिलाता है। आप सभी लोगों ने बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी पार्टियों या फिर अंबानी परिवार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी होंगी। कोई भी इवेंट में आपने अक्सर उन्हें अलग-अलग स्टाइल में साड़ी पहने हुए जरूर देखा होगा। अगर आप सब्यसाची या तरुण तहिलियानी की साड़ी की मालिक हैं परंतु आपको साड़ी पहनने नहीं आती है तो ऐसी स्थिति में आपके पैसे बेकार हो जाएंगे।
आज हम आपको डॉली जैन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप लोगों को यह तो पता ही होगा कि किसी भी तरह के इवेंट में अभिनेत्रियां खुद साड़ी नहीं पहनती बल्कि इनको साड़ी पहनाने वाली एक स्टाइलिस्ट है। जो डॉली जैन हैं। डॉली जैन को साड़ी पहनाने में महारत हासिल है। देशभर में डॉली जैन के कई बड़े बड़े क्लाइंट्स हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने सिर्फ 18.5 सेकंड में साड़ी बांधकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
आपको यह जानकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा कि डॉली जैन को 325 तरीकों से साड़ी स्टाइल करना आता है। उन्होंने एक बार बताया था कि किस प्रकार से उन्हें ड्रेपिंग से प्यार हुआ था। डॉली जैन ने बताया कि “मैंने एक ऐसे परिवार से शादी की, जहां मुझे केवल साड़ी पहनने की अनुमति थी। मैंने मन सोचा, अगर यह मेरा पहनावा है और मुझे केवल एक ही चीज पहननी है तो मुझे उसे अच्छी तरह से स्टाइल करना चाहिए और तभी मैंने साड़ियों को अलग-अलग तरह से ड्रेप करना शुरू किया।”
डॉली जैन ने अपनी जर्नी के बारे में बातचीत करते हुए यह बताया कि “यह बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि तब लोग ड्रेप आर्टिस्ट के विचार के लिए खुले नहीं थे और इसमें करियर बनाना बहुत मुश्किल हुआ करता था।” उन्होंने बताया कि “पेशे को वास्तव में उचित सम्मान नहीं दिया गया था लेकिन मैंने अपने जुनून को कायम रखा। अब निश्चित रूप से चीजें बदल गई हैं, अधिक से अधिक लोग मेरे पास आते हैं, सलाह मांगते हैं और मेरे काम के लिए मेरी सराहना करते हैं।”
डॉली जैन ने indianexpress.com के साथ एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह साड़ी की बनावट के साथ कैसे काम करती हैं। उनका मानना है कि दुल्हनों को हमेशा उसका पसंदीदा लुक याद रखना चाहिए। डॉली जैन का ऐसा बताना है कि जितने भी सेलिब्रिटीज के साथ मैंने काम किया है चाहे वह दीपिका पादुकोण हो, प्रियंका चोपड़ा हो या सोनम कपूर हो, मैंने हमेशा उन्हें पहले दुल्हन और बाद में एक सेलिब्रिटी के रूप में देखा है।
मैं हमेशा अपनी सभी दुल्हनों को त्रुटिहीन तरीके से देखती हूं। मैं उन्हें सर्वश्रेष्ठ देती हूँ, जो मेरे पास है। इसलिए जब मैं सेलिब्रिटी दुल्हनों के साथ काम कर रही होती हूं तो मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता है। हालांकि, वह जो पहनते हैं उसकी हमेशा अच्छे से देखरेख की जाती है।
आपको बता दें कि डॉली जैन के क्लाइंट में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के अलावा एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी शामिल हैं। डॉली जैन ने में यह साबित कर दिखाया है कि भले ही आपके अंदर छोटा सा हुनर है लेकिन यह आपको आगे ऊंचाइयों का आसमान दिला सकता है। इसी वजह से मेहनत और लगन से अपने हुनर को निखारने जाए।