बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर पहले ही जान देने का इशारा कर चुके थे सुशांत सिंह राजपूत

रविवार की दोपहर बॉलीवुड के चाहने वालों को तब शॉक लगा जब अचानक से बॉलीवुड के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूर की मौत की खबर सामने आई। इस वक्त पूरे बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत किसी सदमें से कम नहीं है। बता दें कि सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के इस कदम से हर कोई हैरान, परेशान है।

अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘काए पो चे’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का बॉलीवुड ने बाहें खोल कर स्वागत किया था। लेकिन किसी नहीं सोचा था कि सुशांत सिंह इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया छोड़ने से पहले सुशांत सिंह राजपुत ने दुनिया को कई ऐसे इशारे दिए थे जिस से समझा जा सकता था कि वो अपनी जीवन में कितने डिप्रेस्ड हैं।

हालांकि सुशांत सिंह की मौत के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन उनके Twitter प्रोफाइल पर लिखा वाक्य ‘फोटोन इन अ डबल स्लिट’ (Photon in a double slit) उनके व्यक्तित्व का खास पहलू दर्शाता है। ये वाक्य एक मशहूर प्रयोग से संबंधित है जिससे प्रकाश और अणुओं के दोहरे स्वभाव का पता चलता है।

क्या है इस वाक्य का मतलब?

जानकारी के मुताबिक 19वीं सदी के शुरुआत में एक वैज्ञानिक प्रयोग किया गया था जिसे डबल स्लिट प्रयोग के नाम से जाना गया। जिससे यह साबित हुआ था कि पदार्थ और प्रकाश दोनों ही कणों और तरंगों का स्वभाव रखते हैं। इस प्रयोग ने कई वैज्ञानिक धारणों को बदल कर रख दिया था। बता दें कि फोटोन प्रकाश के कण वाले स्वरूप को कहते हैं।

इस वाक्य का सुशांत से क्या है संबंध?

अपने ट्विटर प्रोफाइल पर इस वाक्य का प्रयोग करने वाले सुशांत सिंह अपनी सोच, दर्शन और विज्ञान के प्रति झुकाव रखते थे। जैसे डबल स्लिट प्रयोग ने फोटोन यानि प्राकाश के बहुआयामी व्यक्तित्व को उजागर किया, वैसे ही सुशांत भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा और बहुआयामी व्यक्तित्व को इस वाक्य के जरिए दर्शाना चाहते थ।

मरने से पहले मां को किया था याद

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले सुशांत ने भले ही पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था लेकिन पिछले दिनों सुशांत ने आखिरी बार 3 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद किया था। इस पोस्ट में एक तरफ अपनी फोटो लगाई थी और एक तरफ अपनी मां की। वहीं अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘आंखों के आंसुओं से अतीत धुंधला रहा है और गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही।’

गौरतलब है कि एक्टर ने ट्वीटर पर आखिरी बार 27 दिसंबर 2019 को पोस्ट किया था। जिसमें वो ट्रेवल करते हुए नज़र आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button