मनोरंजन

Video: अपनी दुल्हन को देखकर दूल्हे की आंखों से निकल आए आंसू, जब पहुंची करीब तो ऐसे जताया प्यार

जैसा कि हम सभी लोग जान रहे हैं कि देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के सीजन में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों शादियों से जुड़ी हुई कई वीडियोस वायरल हो रही हैं, जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया पर शादी-विवाह से जुड़े हुए कई मजेदार वीडियो लोग ज्यादा देख रहे हैं और लोगों द्वारा ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जा रहा है।

वैसे किसी भी इंसान के लिए शादी उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल होता है। लड़का हो या लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने पसंद के इंसान से ही शादी करना चाहते हैं परंतु सभी लोगों को अपने मनपसंद का साथी नहीं मिल पाता है, लेकिन जिन लोगों की उनके पसंद के इंसान से शादी हो जाती है तो बात ही कुछ और होती है और यह पल उनके लिए बहुत खास हो जाता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि बार-बार लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी वाले दिन दूल्हा काफी भावुक नजर आता है।

जब शादी के दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को देखता है, तो बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है। जैसे ही यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही छा गया।

भले ही यह वीडियो चंद सेकंड का है परंतु इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात पहुंच चुकी है और दूल्हे राजा भी स्टेज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है।

जब दुल्हन सज-धज कर आती है तो दूल्हा उसे देखकर भावुक हो जाता है। दुल्हन की एंट्री हाहाकार के साथ होती है, जिसे देखकर दूल्हा अपनी शादी की कुर्सी से उठ खड़ा होता है और अपनी दुल्हनिया को देखता ही रह जाता है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को देखते वक्त दूल्हा बहुत ज्यादा भावुक नजर आ रहा है और उसकी आंखों से आंसू तक छलक पड़ते हैं। फ्रेम में अब जो दृश्य नजर आता है वह बहुत खूबसूरत है। आप वीडियो में देख सकते हैं की दुल्हन दूल्हे के जैसे ही करीब आती है तो वह उसे गले लगा लेता है और उसे चूम लेता है।

वीडियो में दोनों ही बड़े प्यार से एक दूसरे के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं और दुल्हन अपने दूल्हे को किस कर लेती है। दूल्हा-दुल्हन के इमोशनल प्यार का यह वीडियो देख पास खड़े रिश्तेदार भी भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

इस प्यारे वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नामक पेज से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोगों द्वारा इस वीडियो को देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button