बॉलीवुड

Video: अंगद बेदी-नेहा धूपिया ने दिखाई बेटे की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया और उनके पति व अभिनेता अंगद बेदी 3 अक्टूबर 2021 को अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने थे। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार अब पूरा हो गया है। बेटे के जन्म के बाद नेहा धूपिया को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

वहीं दूसरी तरफ उनके पति ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस को दिखाई है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री नेहा धूपिया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देखा जा सकता है कि वह अपने पति अंगद बेदी और अपने नन्हे मेहमान को गोद में लिए हुए अस्पताल से बाहर निकलती हुई नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की घड़ी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों के चेहरे पर इसकी खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। हाल ही में नेहा धूपिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने नन्हे मेहमान को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया अपने बेबी को गोद में थामे हुई हैं और वह अस्पताल से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के पति अंगद बेदी बेटी का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नेहा धूपिया ने अपने बेटे को पूरी तरह से कवर कर रखा है। उनके बेबी की झलक कहीं से भी दिखाई नहीं दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। नेहा धूपिया अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। अंगद बेदी अपने बेटे के जन्म के बाद काफी खुश हैं और इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस खुशी के अवसर पर अंगद बेदी भी पैपराजी के बीच मिठाई बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अंगद बेदी ने घर आने के बाद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके माध्यम से उन्होंने अपने बेबी बॉय की झलक दिखाई है। इस वीडियो में अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने लविंग हसबैंड तो किस करती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)


अंगद बेदी ने जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें वह गोद में सोए हुए बेबी की तरफ कैमरा घुमाते हैं। अंगद बेदी ने अपने नन्हे मेहमान के पांव की झलक दिखाई। सोशल मीडिया पर उनके क्यूट लिटिल फैमिली की झलकियां काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बताते चलें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई 2018 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी मेहर धूपिया बेदी है, जो अब 3 साल की है। वहीं अब इस कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button