बॉलीवुडमनोरंजन

काजोल बोलीं- ‘मैं अमीर हूं, मेरी अंगूठी से कई लोगों को खरीद सकती है’, फूटा फैंस का गुस्सा

काजोल, बॉलीवुड की उन मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके लड़के ही नहीं एक टाइम में लड़कियां भी दीवानी रही हैं। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के जरिए 90 के दशक में काजोल ने न जाने कितने दिल धड़काए थे। आज भी उनके चाहने वाले लाखों लोग हैं, जो उनकी एक अदा पर मर मिटने के लिए तैयार हो सकते हैं। लेकिन हां, अगर वही काजोल (Bollywood actress Kajol) अपनी एक अंगूठी से लोगों को खरीदने के बात करने लगेंगी तो जाहिर है ये बात उनके किसी भी फैंस को हजम नहीं होगी। जी हां, बता दें कि काजोल का ऐसा ही अटपटा बयान (Kajol statement) इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में खबरें बना रहा है।

कॉफ़ी विद करण से सामने आया काजोल का विवादित बयान

दरअसल, ये वीडियो करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण (Koffee With Karan) का है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की माजरा क्या हो सकता है। गौरतलब है कि करण जौहर का ये शो हमेशा से बॉलीवुड सेलेब्स के विवादित बयानो के चलते सुर्खियों में रहा है। काजोल का विवादित बयान भी इसी शो से सामने आया है, जिसमें वो बेहद बचकाना बात कहती नजर आ रही है।

बता दें कि इस वीडियो में काजोल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (film brahmastra) के डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ काउच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और बातों बातों में एक असंवेदनशील बात कह जाती हैं।

मैने घाघरा-चोली भी पहन कर देख लिया पर किसी एंगल से गरीब नहीं दिखी

असल में, सोशल मीडिया पर जो वीडियो क्लिप शेयर की गई है, उसमें करण काजोल से सवाल करते हैं कि आप कभी गांव वाली मासूम लड़की के किरदार में नजर नहीं आईं। इसके जवाब मे काजोल कहती हैं ‘ये तो मुझे ये काफी पहले समझ आ गया था कि मै अमीर दिखती हूं, यहां तक कि मैने कई फिल्मों में घाघरा चोली भी पहन कर देख लिया, पर किसी भी एंगल से गरीब नहीं दिख पाई। अब आप इस अंगूठी को ही देख लें इसके जरिए न जाने कितने लोग खरीदे जा सकते हैं’। वहीं काजोल की बात सुनते ही करण जौहर और अयान मुखर्जी हंस पड़ते हैं।

ऐसे में काजोल का ये बयान (Kajol statement) सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यहां तक कि उनके फैंस भी उन्हें ट्रोल कर रहे है। लोगों का कहना है कि काजोल अपनी पुरानी फिल्में भूल गई हैं क्या जिसमें वो खुद ही गरीब सी दिखती थी। वहीं कुछ लोग इसे कॉफी विद करण शो में हर बार आने का नतीजा बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि काजोल भी करण जौहर जैसे एरोगेंट होते जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button