मनोरंजन

मुंबई के लड़के को दिल दे बैठी कराची की साराह, प्यार के वास्ते छोड़ा पकिस्तान और आ गयी भारत,

ऐसा कहा जाता है कि प्यार का एहसास बहुत ही खूबसूरत होता है। अक्सर देखा गया है कि दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जहां प्यार हो तो कोई भी सरहद उसे रोक नहीं सकती है। आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें कराची की लड़की को मुंबई के लड़के से प्यार हो गया। यह खूबसूरत प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि लड़की को किस तरह से मुंबई के लड़के को प्यार हो गया और वह फिर भारत आकर रहने लगी। यह प्रेम कहानी लोगों का दिल जीत रही है।

दरअसल, हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं, इसे “Humans of Bombay” नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे कराची की एक लड़की को मुंबई के लड़के से प्रेम हो जाता है और किस प्रकार से वह मुश्किलों भरा सफर तय करने के बाद भारत आती है। यह प्रेम कहानी लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह खूबसूरत प्रेम कहानी पाकिस्तान की लड़की साराह हुसैन और मुंबई के मुस्तफा दाऊद की हैं। इन दोनों में प्यार हो जाता है परंतु इनके प्यार का असल इम्तिहान आगे शुरू हुआ।

आपको बता दें कि साराह जब भारत आती है तो उनको मुस्तफा दाऊद से मिलवाया जाता है। इन दोनों में धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है और इसके बाद यह एक दूसरे से मिलने-जुलने लगते हैं। इन दोनों की मुलाकात प्यार में बदल जाती है। दोनों को ही ऐसा लगने लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। और आगे बात शादी तक पहुंच जाती है। साराह मुस्तफा दाऊद से शादी कर लेती है और वह मुंबई में आकर रहने लगती है। शादी के बाद साराह और मुस्तफा के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं परंतु दोनों ने ही हर परिस्थिति का डटकर सामना किया।

जब साराह शादी के बाद भारत आती हैं तो सबसे पहले उसको घंटों तक कस्टम और सिक्योरिटी चेक के कड़े दौर से गुजरना पड़ता है, जो उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। वैसे पाकिस्तान में साराह का आना-जाना बहुत कम है। जब साराह भारत आईं तो उनको यहां पर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है। साराह को इतने वक्त तक रुकना पड़ा कि उनको लगने लगा कि जैसे उनका हनीमून सरकारी दफ्तरों में ही होगा। जब शादी के 2 महीने बीत गए तो उसके बाद सराहा अपने पति के साथ मुंबई आकर यहीं पर रहने लगीं। उनका जीवन जैसे ही ठीक प्रकार से चलने लगा तो अचानक ही उनकी जिंदगी में एक समस्या खड़ी हो गई। साराह के पति मुस्तफा की नौकरी छूट गई। इस मुश्किल समय में उनका साथ कोई भी नहीं दे रहा था।

आपको बता दें कि कोई भी रोजगार ना होने की वजह से सराहा और मुस्तफा के जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी हो गई, जैसे मानो उनकी जिंदगी एक झटके में ही पूरी तरह से बदल गई हो। दोनों को कई कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। बाद में दोनों छोटी-मोटी नौकरी ढूंढने की कोशिश मैं इधर उधर भटकने लगे। उन्होंने हर संभव कोशिश की लेकिन कुछ भी नतीजा नहीं मिल पाया, जिसके चलते सराहा डिप्रेशन में चली गई थीं। लगभग 3 महीने तक वह डिप्रेशन का शिकार रहीं।

भले ही इस सराहा के जीवन में बहुत सी परेशानियां चल रही थीं लेकिन उन्होंने कभी भी इसका जिक्र अपने घर में नहीं किया। अपने जीवन की कठिनाइयों को लेकर सराहा रात भर रोती रहती थीं। वहीं दूसरी तरफ उनके पति मुस्तफा भी उस समय के दौरान काफी परेशान रहा करते थे। हालत ऐसी हो गई थी कि खाने तक के पैसे नहीं थे। रोजाना की तरह वह पैदल ही घूमने के लिए निकल पड़ते थे और एक आइसक्रीम को एक दूसरे के बीच शेयर करते थे।

साराह बहुत हिम्मत वाली थीं और उन्होंने अपने जीवन के इस दुख के समय को दूर करने का सोच लिया था। साराह ने यह सोचा कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, ऐसे समय में वह मुस्तफा का सहारा बनेंगी, जिसके बाद उनके दिमाग में एक आइडिया आया। आपको बता दें कि साराह पाकिस्तान में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थीं तब उन्होंने सोचा कि अपने दुख को दूर करने के लिए यही से काम शुरू किया जाए। तब उन्होंने अपने पति मुस्तफा से इस बारे में बातचीत की थी और दोनों ने मिलकर इसकी मार्केटिंग शुरू कर दी।

यह आइडिया सफल रहा और उनको अच्छे खासे क्लाइंट्स भी मिलने शुरू हो गए। इस कठिन परिस्थिति में साराह ने हर मौके पर मुस्तफा का साथ दिया और दोनों की जिंदगी फिर से पटरी पर आ गई। अब साराह मेकअप आर्टिस्ट का काम करती हैं और मुस्तफा भी उनके इस बिजनेस में सहायता करते हैं। साराह और मुस्तफा की खूबसूरत लव स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको बहुत पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button