बॉलीवुड

सिर चढ़कर बोलता है इन बॉलीवुड सितारों का घमंड, मीडिया को लगाते हैं फटकार, फैंस से भी खाते हैं भाव

बॉलीवुड के सितारे यदि खास बन पाए हैं तो इसमें मीडिया के साथ उनके फैंस का बड़ा योगदान है, क्योंकि उनकी छोटी-छोटी बातों को जहां उनके फैंस तक मीडिया पहुंचाने का काम करती है, वहीं उन्हें सिर आंखों पर बिठाने का काम उनके फैंस करते हैं। फिर भी कई बॉलीवुड सितारे इतने घमंडी हैं, जिन्हें प्यार का जवाब प्यार से देना नहीं आता है। ये अपने प्रशंसकों के साथ बेरुखी से पेश आने और मीडिया को फटकार लगाने तक के लिए बड़े बदनाम हैं। एक नजर डालते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सितारों पर।

श्रद्धा कपूर

शक्ल से तो ये बॉलीवुड अभिनेत्री बहुत ही भोली-भाली नजर आती हैं, मगर असल में श्रद्धा कपूर बहुत ही भाव खाने वाली अभिनेत्री हैं। फिल्म एक विलन की सक्सेस पार्टी के दौरान मीडिया के सामने श्रद्धा कपूर ने इतना भाव खाया था कि इसके बाद मीडिया ने उनकी फोटो खींचने से ही मना कर दिया था।

काजोल

वैसे तो ये बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी मुस्कान और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, मगर कई बार इन्हें भी मीडिया पर बरसते हुए देखा जा चुका है। कैमरे की निगाहों से इनका व्यवहार भी बच नहीं सका है।

जया बच्चन

पत्रकारों पर अपना गुस्सा निकालने के लिए ये बॉलीवुड अभिनेत्री भी खूब जानी जाती हैं। पत्रकारों ने जब एक बार उनकी बहू ऐश्वर्या राय को ऐश कहकर संबोधित कर दिया था तो वे बुरी तरह से भड़क गई थीं।

सलमान खान

बॉलीवुड में सुल्तान के नाम से मशहूर सलमान खान की दबंगई तो मीडिया के सामने कई बार सामने आ चुकी है। न केवल ये मीडिया इवेंट्स में चार से पांच घंटे की देरी से पहुंचते हैं, बल्कि रिपोर्टर्स के सामने बड़ा भाव भी खाते हैं। हाथापाई पर भी कई बार ये उतर चुके हैं।

ऋषि कपूर

इसमें कोई शक नहीं कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को उनके प्रशंसकों से भरपूर प्यार मिला था और चिंटू जी वे उन्हें प्यार से पुकारते थे, मगर कई बार पत्रकारों की भीड़ और शोर से वे इतने नाराज हो जाते थे कि सिर झुका कर मीडिया भी उनकी बात मानने के लिए मजबूर हो जाती थी।

शाहिद कपूर

इस अभिनेता का चॉकलेटी लुक्स सबको जरूर भाता है, लेकिन इनका तुनक मिजाज कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। अचानक से इनका पारा चढ़ जाता है। एक बार एक इंटरव्यू के वक्त जब एक महिला ने इन्हें सर कह कर बुला दिया था, तो इसके बदले शाहिद कपूर ने उन्हें आंटी कहकर संबोधित किया था। सबसे बड़ी बात है कि अपनी गलती का एहसास तक शाहिद कपूर को नहीं हुआ था।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बेगम और अभिनेत्री करीना कपूर के भी नखरे कुछ कम नहीं हैं। फिल्म निर्माताओं के सामने करीना कपूर काम करने के लिए अपनी शर्तों को रखने के लिए जानी जाती हैं। मीडिया के सामने भी करीना कपूर नखरे दिखाने से बाज नहीं आतीं।

साजिद खान

फ्लॉप फिल्मों के डायरेक्टर साजिद खान जरूर रहे हैं, पर फिर भी उन्हें घमंड रहा है कि वे बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट क्रिटिक हैं। यही वजह है कि कई बार उन्होंने घमंड में आकर लोगों से बदतमीजी भी की है। वैसे, मीटू के आरोपों से घिरने के बाद पिछले कुछ समय से वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अपनी खूबसूरती से अपने प्रशंसकों को दीवाना बनाने वालीं और जया बच्चन की लाडली बहुरानी ऐश्वर्या राय के भी नखरे कम नहीं रहे हैं। मीडिया से तो कई बार उनका बर्ताव रूखा रहा ही है, उंगली के इशारे पर रिपोर्टर्स को चुप कराते हुए भी वे कई बार दिखी हैं। अपने स्टाफ पर भी वे बरस जाती हैं।

पढ़ें ऐश्वर्या संग बोल्ड सीन में घबरा गए थे रणबीर कपूर, ऐश ने कहा ठीक से करना नहीं आता है क्या..?

Related Articles

Back to top button