बॉलीवुड

न कोई फिल्म, न विज्ञापन, फिर भी कैसे ठाठ से जिंदगी जीती हैं रेखा, जानिए कौन उठाता है उनके खर्चे

बॉलीवुड फिल्मी दुनिया की चर्चित अभिनेत्री रेखा जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।बॉलीवुड में हिट फिल्म देने के बाद शानदार अभिनय के कारण आज भी बॉलीवुड में जानी जाती हैं। आज भी जब-जब रेखा कैमरे के सामने आती हैं खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे तो अब रेखा फिल्मों और ऐड्स में उतनी नजर नहीं आती हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आता है कि आखिर बिना फिल्में किए वो अपने खर्चे कैसे मैनेज करती हैं? चलिए जानते हैं उनकी कमाई के सोर्स।

किराए पर दे रखे कई घर

रेखा के मुंबई और साउथ इंडिया में कई प्रॉपर्टी हैं। जिन्हें उन्होंने किराए पर दिए हैं। इन मकानों के जरिए रेखा को काफी अच्छी कमाई होती है। ये राशि उनके खर्चों में काफी मदद करती है। बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में जिस बंगले में रेखा रहती हैं उसकी कीमत करोड़ो में है। शाहरुख खान और फरहान अख्तर उनके पड़ोसी हैं।

यहां से मिलती है लाखों रुपये सैलरी

रेखा अभिनेत्री होने के साथ-साथ पॉलीटिकल बैकग्राउंड से भी ताल्लुक रखती हैं। रेखा राज्यसभा की सांसद हैं। राज्य सभी मेंबर होने के नाते हर महीने रेखा को 1 लाख की राशि मिलती है यानी सालना 12 लाख की कमाई। उन्हें और भी कई तरह के अलाउंसेस मिलते हैं।

गेस्ट अपीयरेंस फीस

रेखा भले ही कम फिल्मों में दिखती हैं। लेकिन जब-जब ये वेटरन एक्ट्रेस गेस्ट अपीयरेंस देती है तो इसके लिए मोटी फीस लेती है। वह किसी भी उद्घाटन में रिबन काटने की भी अच्छी-खासी फीस लेती हैं।

सेविंग, इंवेस्टमेंट

एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि, वह पैसे सोच-समझकर खर्च करती हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने पर देती हैं। यही वजह है कि 80 के दशक में लाखों में पैसे कमाने वाली रेखा ने इतनी सेविंग्स कर ली अब उनका इंट्रेस्ट भी लाखों में मिलता है।

एंडोर्समेंट

रेखा फिल्में तो नहीं लेकिन कुछ-कुछ ऐड्स में काम करती हैं। वो ऐड्स एंडोर्समेंट, होर्डिंग पर फोटोज और अपना नाम यूज किए जाने पर एक फिक्स्ड राशि पेमेंट के तौर पर लेती हैं। आपको बता दें, रेखा पहले बिहार की ब्रांड एंबेसडर रही हैं।

टीवी शोज अपीयरेंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अक्सर छोटे परदे पर नजर आती रहती हैं। उन्हें कई बार रियलिटी शो में रेखा जाता है जबकि बाकी सेलेब्स यहां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बतौर गेस्ट शोज में रेखा को बुलाने जाने पर उन्हें इसके लिए फीस भी दी जाती है।

रेखा की नेट वर्थ

यदि रेखा की सेविंग, इनवेस्टमेंट और प्रॉपर्टी की कीमत को जोड़कर देखें तो उनकी नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 अरब रुपये है।

Related Articles

Back to top button