विशेष

शादी के 35 साल तक सुनी रही गोद, अब 55 की उम्र में महिला ने दिया तीन बच्चों को एक साथ जन्म

शादी के बाद हर महिला मां बनने का सपना देखती है। ऐसे में यदि महिला किसी कारणवश मां ना बन पाए तो उस महिला के प्रति समाज का नजरिया ही बदल जाता है। एक महिला जब मां नहीं बन पाती है उसे कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला केरल के मुवाटुपुझा टाउन का है जहां शादी के करीब 35 साल तक एक महिला की गोद सूनी रही।

एक समय पर महिला ने मान लिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी लेकिन एकाएक भगवान ने उसकी सुन ली और 55 साल की उम्र में उसने 3 बच्चों को जन्म दिया। मां बनने के बाद महिला के घर में खुशी का माहौल है, वहीं उनके पति ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे हैं।

baby

महिला का नाम (55) सीसी बताया जा रहा है, वहीं उनके पति का नाम जॉर्ज एंटोनी है। शादी के बाद से इस कपल की इच्छा थी कि वह भी माता-पिता बने। ऐसे में इस कपल ने करीब 35 साल माता-पिता बनने का इंतजार किया और 22 जुलाई को इस कपल के घर एक नहीं बल्कि 3 बच्चों का एक साथ जन्म हुआ। सीसी के 3 बच्चों में से दो बेटे हैं और एक बेटी है। सीसी के पति जॉर्ज एंटोनी पिता बनने से बहुत खुश हैं और उनका कहना है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस खुशी के लिए भगवान का शुक्रिया अदा कैसे करें।

उनके पास भगवान को धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से माता-पिता बनने की प्रार्थना कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली, ना सिर्फ उन्होंने हमारे घर एक बच्चा बल्कि एक साथ तीन बच्चे दिए हैं।

tripal baby

खबरों की मानें तो सीसी के तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, वहीं सीसी की हालत भी अच्छी है। जॉर्ज एंटोनी ने कहा कि, वह शादी के 2 साल बाद से ही पत्नी का लगातार इलाज कराते रहें। ना सिर्फ उन्होंने केरल में बल्कि विदेश में भी पत्नी का इलाज करवाया। लंबे समय से इलाज करने के बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा था। ऐसे में हम दोनों ने एक बार मान लिया था कि, अब हम माता-पिता नहीं बन पाएंगे लेकिन पूरी तरह से हार जाने के बाद इस तरह की खुशी मिलना एक चमत्कार जैसा है। जॉर्ज एंड टेनी के मुताबिक, साल 1987 में सीसी के साथ उनकी शादी हुई थी। इस दौरान वह गल्फ में काम करते थे।

tripal baby

वहीं 35 साल बाद मां बनने की खुशी में सीसी ने कहा कि, जब कोई औरत मां ना बने तो समाज का नजरिया उसके प्रति बदल जाता है। उसे लोग अलग तरह से देखने लगते हैं। सीसी ने बताया कि उन्होंने इन 35 सालों में कई तरह की आलोचनाओं का सामना किया और वह कई तरह के ताने सुन चुकी थी। ऐसे में 55 साल की उम्र में बच्चों को जन्म देना उनके लिए बहुत बड़ी खुशी है।

tripal baby

सीसी के मुताबिक, जून में अचानक उनके पेट में दर्द था, इस दौरान उन्हें तेज ब्लीडिंग भी हुई जिसके चलते वह अपने पति के साथ अस्पताल पहुंची। चेकअप के बाद डॉक्टर ने सीसी को गर्भाशय हटाने की सलाह दी थी लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह लगातार डॉक्टर की सलाह पर इलाज करवाती रही और आखिरकार 22 जुलाई को इस कपल को खुशखबरी मिल गई। सीसी और उनके बच्चों पर भगवान की कृपा रही। वहीं डिलीवरी के 3 हफ्ते बाद ही सीसी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सीसी का कहना है कि, किसी भी महिला को मां बनने की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और हमेशा अपना इलाज करवाती रहे। देर से ही सही एक दिन भगवान सबकी इच्छाओं को सुनता है।

tripal baby

Related Articles

Back to top button