क्रिकेटबॉलीवुड

शादी से पहले इन 5 अभिनेत्रियों से रह चुका है विराट कोहली का अफेयर, फिर अनुष्का को दे बैठे दिल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। विराट क्रिकेट की खबरों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। साल 2017 में विराट ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी, इसके बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ।

लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि, अनुष्का से पहले विराट कोहली अन्य लड़कियों को भी डेट कर चुके थे। आज हम आपको बताएंगे विराट कोहली कि उन गर्लफ्रेंडस के बारे में जिनके साथ विराट का नाम जुड़ा।

virat kohli

संजना गलरानी

virat kohli

संजना गलरानी साउथ की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। कहा जाता है कि, विराट और संजना ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इन दोनों को कई मौकों पर भी एक साथ देखा जाता था, हालांकि बाद में संजना गलरानी ने कहा था कि, विराट उनके सिर्फ सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसके अलावा कुछ नहीं।

तमन्ना भाटिया

virat kohli

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम भी विराट कोहली के साथ जुड़ चुका है। दरअसल, विराट और तमन्ना भाटिया साल 2012 में एक मोबाइल फोन के विज्ञापन में नजर आए थे। इसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया और यह दोनों एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए।

सारा जेन डायस

virat kohli

बता दें, सारा जेन डायस साल 2007 की मिस इंडिया रह चुकी है। सारा जेन डायस और विराट कोहली कोहली का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों ही अक्सर कई पार्टी और फंक्शन में एक साथ नजर आते थे। हालांकि, तमन्ना भाटिया की तरह ही विराट कोहली का सारा जेन डायस से भी जल्द ही रिश्ता टूट गया। साल 2011 के बाद विराट और सारा जेन डायस साथ नजर नहीं आए।

इसाबेल लीट

virat kohli

कहा जाता है कि, अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का नाम ब्राजील की अभिनेत्री और मॉडल इजाबेल लीट के साथ भी जुड़ चुका है। इजाबेल और विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि कुछ कारणवश ये दोनों अधिक समय तक साथ नहीं रह सके और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें, इजाबेल बॉलीवुड की कोई बड़ी स्टार तो नहीं है लेकिन उन्होंने भी कुछ फिल्मों में काम किया है। इजाबेल ने आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘तलाश’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘सिक्सटीन’ और ‘पुरानी जीन्स’ जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है।

साक्षी अग्रवाल

virat kohli

साक्षी अग्रवाल कॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। विराट और साक्षी अग्रवाल ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय के लिए टिक नहीं पाया और विराट के क्रिकेटिंग करियर के शुरुआत के दौरान ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma

इन सभी अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद विराट की मुलाकात बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई। विराट और अनुष्का एक साथ एक टीवी विज्ञापन में नजर आए थे जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर रही। अनुष्का ने तो इस रिश्ते को प्रोफेशनल फ्रेंडशिप ही बताया था लेकिन कई मौकों पर यह लोग एक साथ नजर आते हैं। फिर साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में शादी रचाई थी।

Related Articles

Back to top button