विशेष

True Love: व्हीलचेयर पर बैठी थी दिव्यांग दुल्हन, दूल्हे ने गोद में उठाकर किया ऐसा काम

सच्चे प्यार की चाह हर किसी को होती है। लेकिन ये मिलता सिर्फ कुछ खुश नसीब लोगों को ही है। एक सच्चा प्यार वह होता है जिसमें इंसान कोई भी निजी स्वार्थ नहीं देखता है। वह धर्म, रंग रूप, दौलत और सामने वाले की कमियों से ऊपर उठकर सच्ची मोहब्बत करता है।

हम अक्सर कई ऐसे किस्से देखते सुनते रहते हैं जहां पार्टनर पर बड़ा संकट आने पर उसका साथी उसे छोड़ देता है। लेकिन आज हम यहां आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पार्टनर के मुश्किल समय में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

दिव्यांग दुल्हन को गोद में उठा स्टेज पर ले गया दूल्हा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास शादी बड़ी वायरल हो रही है। इस शादी में दुल्हन एक दिव्यांग है। वह पैरों से चल नहीं सकती है। वह अपनी शादी में भी व्हीलचेयर पर बैठी है। पहले दूल्हा दुल्हन सात फेरे लेते हैं। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को बाहों में उठाकर स्टेज तक ले जाता है।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि दूल्हे को दुल्हन की अपंगता के बारे में पहले से ही पता है। लेकिन इसके बावजूद वह इस दिव्यांग महिला को अपनी बीवी बनाने से पहले एक बार भी नहीं सोचता है। बल्कि एक अच्छे पति का फर्ज निभाते हुए वह उसकी दिल से केयर करता है। अब ये सच्चा प्यार नहीं तो क्या है?

सच्चे प्यार की मिसाल बने दूल्हा दुल्हन

दूल्हा दुल्हन के इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर weddingmomentslove नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है “मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, चुराया है मैने किस्मत की लकीरों से।”

दिव्यांग दुल्हन और केयरिंग दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो देख दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं बिना किसी शर्त के प्यार करना। सच में ये ही सच्चा प्यार है।”

दूसरा यूजर लिखता है “आजकल लोग थोड़ी सी कमी होने पर भी शादी से इनकार कर देते हैं। लाखों का दहेज मांगते हैं। लेकिन इसे देख लगता है अच्छे लोग अभी भी दुनिया में जिंदा हैं।” एक यूजर लिखता है “इस दूल्हे के लिए मेरे मन में बहुत रिस्पेक्ट है। काश सभी लड़के लड़की ऐसी ही सोच रखते।”

यहां देखें शादी का खूबसूरत Video

वैसे आप लोगों को दूल्हा दुल्हन की ये जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button