अजब ग़जब

VIDEO: बस्ती में पहुंचा 14 फीट लंबा विशालकाय सांप, शख्स ने बड़ी आसानी से हाथों से पकड़ लिया

दुनियाभर में तरह के सांप हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कई लोग चाहे कितने भी खतरनाक सांप ही क्यों ना हो उनसे डरे बिना हाथ में पकड़ लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 5 या 10 नहीं बल्कि पूरे 14 फुट का सांप नजर आ रहा है। जिसे एक शख्स आसानी से पकड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हैरान करने देने वाली घटना थाईलैंड की है। यहां दक्षिणी थाई प्रांत के क्राबी में स्थानीय लोगों ने विशालकाय किंग कोबरा को ताड़ के बागान में घुसते और सेप्टिक टैंक (गटर) में छुपने की कोशिश करते देखा। फिर उन्होंने तुरंत ही एओ नांग सबडिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव संगठन में संबंधित अधिकारीयों को इसकी सूचना दी।

‘एओ नांग सबडिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव संगठन’ के वॉलिंटियर 40 वर्षीय सुती नेवाड बिना देर किये तुरंत ही उस स्थान पर पहुंच गए। वह सबसे पहले उस किंग कोबरा को एक खुले स्थान पर लेकर गए। फिर उन्होंने काफी देर तक उसे पकड़ने के लिए मशक्कत की। हैरानी वाली बात ये है कि उसने नंगे हाथों से उस किंग कोबरा को बड़ी ही आसानी से पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है इस शख्स बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इतने बड़े किंग कोबरा को पकड़ रहा है। सबसे पहले सांप के शरीर को पकड़कर उसके मुंह को अपनी तरफ लाने का प्रयास करता है। लेकिन सांप उस पर अटैक कर देता है। इसके बाद वो सांप के सिर के ऊपर की तरफ अपना हाथ ले जाता है। कोबरा अपना फन फैलाकर उसके घूर रहा होता है कि तभी शख्स उसके सिर को दबोच लेता है। इसके बाद दूसरे लोगों के साथ मिलकर उसने सांप की लंबाई व वजन आदि को नापा।

बताया गया कि इस कोबरा की लंबाई 4।5 मीटर (14 फीट) और वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा था। सोशल मीडिया पर सांप पकड़ते हुए वीडियो को शेयर कर लिखा है कि, ”यह खतरनाक है… किसी को भी पेशेवर (स्नेक कैचर) के बिना सांप पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 फीट लंबे इस किंग कोबरा को पकड़ने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप पकड़ने वाले शख्स का कहना है कि, वह विशालकाय सांप शायद अपने साथी की तलाश में था। क्योंकि हाल ही में स्थानीय लोगों ने एक और कोबरा को मार दिया था। बता दें, यह क्लिप फेसबुक पेज sutee।nadwhad पर 25 जनवरी को शेयर किया गया था।

Related Articles

Back to top button