बॉलीवुड

रणवीर सिंह को सुशांत के फैंस ने लगाई फटकार, बोले- नहीं उड़ा सकते तुम हमारे सुशांत का मजाक

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने एक बार फिर से अभिनेता रणवीर सिंह की क्लास लगाई है और रणवीर सिंह को ट्विटर पर ट्रोल किया है। दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह की एक नई एड आई है और इस एड के चलते रणवीर सिंह का मजाक बनाया जा रहा है और लोग इस एड को देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

रणवीर की ये नई एड बिंगो मैड एंगल्स की है। जिसमें रणवीर सिंह कॉलेज से पास आउट हुए एक छात्र का किरदार निभा रहे हैं। इस एड में हर कोई रणवीर सिंह से पूछ रहा है कि आखिर वो कॉलेज पूरा करने के बाद क्या करने वाले हैं। इस सवाल से तंग आकर रणवीर सिंह फ्यूचर प्लान्स को बताते हुए बहुत सारे साइंटिफिक टर्म्स बोल रहे हैं। जिन्हें सुनकर रिश्तेदार चुप हो जाते हैं।


इस एड को देखकर सुशांत के फैंस ये आरोप लगा रहे हैं कि इस एड के जरिए सुशांत का मजाक बनाया जा रहा है। रणवीर बहुत सारे साइंटिफिक टर्म्स बोल रहे हैं। जिसके जरिए सुशांत का मजाक बनाया गया है। फैंस के अनुसार सुशांत इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनको काफी सारा ज्ञान था और साइंस में उनकी बहुत रुचि थी। सुशांत जीनियस थे और इस एड के जरिए उनका मजाक बनाया गया है।


ट्विटर के एक यूजर ने रणवीर सिंह की इस एड पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन वाक्यों को इस्तेमाल करने से तुम्हारा क्या मतलब है? हमारे सुशांत का मजाक। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा रणवीर सिंह।

गौरतलब है कि इस साल सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड के सितारों को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई लोग तो बॉलीवुड फिल्मों को न देखने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं अब रणबीर की इ्स एड को लेकर उनको लोग फटकार लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button