धार्मिक

धनतेरस पर बने 2 शुभयोग, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बारिश, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल आकाशमंडल में कई योग का निर्माण करती है, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ और अशुभ माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को नकारात्मक फल मिलता है।

आपको बता दें कि आज धनतेरस के त्यौहार पर सुबह प्रीति योग बन रहा है, इसके बाद आयुष्मान योग बनेगा। यह दोनों ही योग सभी राशियों के लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालेंगे। आखिर किन राशि वाले लोगों को शुभ फल मिलेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं धनतेरस पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा उत्तम फल

मेष राशि वाले लोगों को धनतेरस पर बन रहे शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज के तरीकों में अच्छा बदलाव आ सकता है। आप उन तरीकों को अपनाने वाले हैं, जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ फल की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का मन नए नए कामों में अधिक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। धनतेरस पर शुभ योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल बनेगी। आप भविष्य के लिए पैसा आसानी से इकट्ठा कर सकते हैं। रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आएंगीं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। निजी जीवन में आपको सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों की बारिश होगी। शुभयोग की वजह से अधिक मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। महिला मित्र के सहयोग से आपको कामकाज में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में उचित परिणाम हासिल होंगे। धनतेरस पर बन रहे शुभयोग की वजह से जमीन-जायदाद के मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। कामकाज की योजनाएं सफल रहेंगीं। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। आपको अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोग अपने पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। शुभयोग की वजह से आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। अचानक आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इसका सामान्य प्रभाव रहेगा। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है परंतु इससे आपको खुशी मिलेगी। अचानक आप किसी करीबी मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगीं। कार्यक्षेत्र में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधित प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें।

मिथुन राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के लोग अपने जरूरी कामों में किसी से उम्मीद ना रखें। आपको अपने कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपको धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर भागदौड़ में व्यतीत होने वाला है। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आप थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। लव लाइफ काफी कठिन रहने वाली है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में कोई आप निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने की आप पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। इस राशि के लोग अपनी बात कहने से ज्यादा दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें, इससे आपको फायदा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में कर्मचारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन नियंत्रित गति में चलाएं।

Related Articles

Back to top button