धार्मिक

राशिफल 22 मार्च: आज 7 राशियों की जिंदगी में आएंगे बड़े बदलाव, हनुमानजी की कृपा से चमकेगा भाग्य

आज हम आपको मंगलवार 22 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। अगर आज कोई धन निवेश करते हैं, तो यह अति शुभ साबित होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बिजनेस करने वालों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। अगर आप अपने परिवार से जुड़े हुए किसी भी मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपके स्वभाव में बदलाव आ सकता है। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आएगा। जरूरी कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। कुछ लोगों को आप कठिन परिस्थितियों से निकालने में मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहने वाले हैं। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बड़े भाइयों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप आंखें मूंदकर किसी भी अजनबी पर भरोसा मत कीजिए। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत को भी लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी शुभ नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उन्हें किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कमाई के मामले में बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अधिक धन प्राप्त कर सकते हैं। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आपके सकारात्मक व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना उचित नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको काफी सावधान रहना होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय और खुशहाल बना रहेगा। काफी लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव खत्म हो सकता है।

Related Articles

Back to top button