धार्मिक

राशिफल 22 सितंबर: विष्णु जी की कृपा से 7 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगी बड़ी कामयाबी

आज हम आपको गुरुवार 22 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपको मनचाही कामयाबी हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल प्राप्त होगा। घर में चल रही छोटी बड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में दूर यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे समझे मत लीजिए। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा फंस सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके हुए काम बहुत जल्दी सफल हो जाएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया आ सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप कोई भी कार्य बिना सोचे समझे ना करें और बेहतर होगा अगर आप अपने कामों को योजनाओं के अनुसार करेंगे, इससे आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आपके स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप उनसे अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ कुछ हल्का होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको सफलता के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको घर के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आज आपको जोखिम भरे कामों से बच कर रहना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पुराने दोस्तों से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। आपको अपनी भागदौड़ और मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। युवाओं को कैरियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा अधिक आ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। जरूरी कामों को सावधानीपूर्वक पूरा कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। शिक्षक से मार्गदर्शन से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंद कर भरोसा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपना समय अच्छा व्यतीत करने वाले हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सलाह लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने जरूरी कामों को पहले पूरे कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको आज कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा।

Related Articles

Back to top button