मनोरंजन

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने दिया ऐसा पोज शर्म से लाल हो गए मेहमान, देखकर आप भी कहेंगे- ओ तेरी..

शादी एक पवित्र बंधन होता है। इसमें दो दिल हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। एक जमाना था जब लड़का और लड़की शादी वाले दिन ही एक दूसरे को देखते थे। इस शादी में भी दोनों बड़े शरमाते थे और एक दूसरे का हाथ पकड़ने की भी हिम्मत नहीं होती थी। लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब शादी के पहले ही दूल्हा-दुल्हन प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा लेते हैं। वहीं शादी वाले दिन भी कैमरामैन के सामने एक दूसरे की बाहों में जाकर रोमांटिक पोज देते हैं।

दूल्हा-दुल्हन का अजीव पोज हुआ वायरल

कैमरा मैन जब दूल्हा दुल्हन को पोज देने के लिए कहता है तो इस दौरान बहुत मजेदार मोमेंट भी होते हैं। कभी-कभी कोई कैमरा मैन बड़े ही अजीब पोज दे देता है। फिर जब दूल्हा दुल्हन ये पोज देते हैं तो लोगों की हंसी छूट जाती है। आज हम भी आपको एक ऐसे ही मजेदार मोमेंट से रूबरू कराने जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा दुल्हन का वेडिंग पोज बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नए नवेले दूल्हा दुल्हन अपना फोटोशूट करवा रहे हैं। दोनों कैमेरे के सामने एक अजीब पोज देकर खड़े हैं। इसमें दुल्हन अपने दूल्हे की बाहों में है। लेकिन वह दूल्हे की आँखों में आंखें डालने की बजाय ऊपर आसमान में देख रही है। वहीं दूल्हे के हावभाव भी मजेदार होते हैं। इनका यह अजीबोगरीब वेडिंग पोज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

नजारा देख लोटपोट हुए लोग

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर कनुप्रिया नाम की एक यूजर ने साझा किया है। इसे आईपीएस RK Vij ने रीट्वीट भी किया है। उन्होंने इस पोज पर चुटकी लेते हुए मजेदार कैप्शन लिखा “इतना प्यार शादी वक्त मैंने पहले कभी नहीं देखा।” वहीं लोग भी इसे देखकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा “ये प्यार नहीं मजबूरी है।” दूसरा बोला “दुल्हन तो फिर भी शौक से पोज दे रही है। लेकिन दूल्हे को देख लग रहा है उससे ये सब जबरन करवाया जा रहा है।”

एक अन्य शख्स बोला “ये अतरंगी पोज जरूर गांव के किसी कैमरामैन ने बातया होगा।” फिर एक कमेंट आता है “आजकल शादियों में रस्मों से ज्यादा ये नौटंकी ज्यादा जरूरी हो गई है।” एक और बंदा कहता है “इनका वेडिंग एल्बम देखकर बच्चा भी बोलेगा अगले जन्म मोहे यहां मत पैदा किजो।”

यहां देखें वीडियो


वैसे आपको शादी का यह पोज कैसा लगा? क्या आपके साथ भी कोई ऐसा मजेदार मोमेंट हुआ है?

Related Articles

Back to top button