बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के सिंगल फादर्स, जो पत्नी के बिना ही निभा रहे हैं मां-बाप दोनों की जिम्मेदारी

जब महिला के गर्भ में बच्चा प्रवेश करता है तो उस समय महिला मां बन जाती है और पुरुष हमेशा बच्चे के जन्म के बाद पिता बनता है। वैसे देखा जाए तो बच्चों की हर जरूरत मां ही समझ सकती है। मां अपने बच्चों का ठीक प्रकार से ध्यान रखती है। एक नन्हे से बच्चे के लिए उसकी माँ ही सारी दुनिया होती है। अपनी मां की नजर से ही वह दुनिया को समझता है और सीखता है।

मां अपने बच्चे को खुश रखने के लिए कुछ भी तय करने को तैयार रहती है। आप सभी लोगों ने ऐसे बहुत से टीवी सीरियल और फिल्म देखी होगी जिसमें मां और बच्चों के रिश्ते के जीवन के बारे में दर्शाया गया हो। वैसे असल जिंदगी में भी इस तरह की कहानियां अक्सर सुनने को मिल जाती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सिंगल फादर बनकर एक मां की जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभा रहे हैं। यह सितारे मां-बाप दोनों का ही फर्ज निभा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है।

करण जौहर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर को भला कौन नहीं जानता। यह एक सफल फिल्म मेकर होने के साथ-साथ एक बेहतर पिता भी हैं। आपको बता दें कि करण जौहर दो बच्चों की जिम्मेदारी अकेले ही संभाल रहे हैं। सरोगेसी के माध्यम से उनके बच्चे रूही और यश हुए और करण जौहर भी अपने बच्चों की देखभाल ठीक प्रकार से करते हैं।

चंद्रचूड़ सिंह

भारतीय फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म “तेरे मेरे सपने” से की थी। इसी साल वह फिल्म “माचिस” में भी नजर आए थे। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट मेल डेब्यू के अवार्ड से भी नवाजा गया था। उसके बाद उन्होंने दाग द फायर और जोश जैसी फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि हाल ही में web-series आर्या से चंद्रचूड़ सिंह ने धमाकेदार वापसी की। अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह सिंगल फादर हैं और यह अपने बेटे की परवरिश खुद कर रहे हैं। अपने बेटे को यह ज्यादा से ज्यादा वक्त देते हैं। पत्नी से अलग चंद्रचूड़ अपने बेटे को मां और बाप दोनों का प्यार दे रहे हैं।

तुषार कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता तुषार कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है परंतु उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। आपको बता दें कि तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य है और यह सिंगल फादर बनकर अपने बेटे की परवरिश करने का सुख उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अपने बेटे की तस्वीरें साझा करते रहते हैं और फैंस को भी उनकी तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं।

राहुल बोस

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राहुल बोस भी सिंगल फादर हैं लेकिन यह एक दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के सिंगल फादर हैं। आपको बता दें कि राहुल बोस ने शादी से पहले अंडमान निकोबार के करीब 11 साल के 6 बच्चों को गोद लिया था और वह उनकी पढ़ाई से लेकर हर प्रकार की जिम्मेदारी बखूबी उठाते हैं।

राहुल देव

अभिनेता राहुल देव भी सिंगल फादर हैं। उनके बेटे का नाम सिद्धार्थ है। आपको बता दें कि राहुल की पत्नी का निधन साल 2010 में कैंसर के चलते हो गया था, जिसके बाद से ही वह अकेले अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button