बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने दिखाई अपने पुस्तैनी घर की झलक, बोले: सच्चाई हमें तब समझ आती है, जब वे चले जाते हैं

धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा इतिहास में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक रहे हैं। हिंदी फिल्मों में अपने मजबूत कद काठी और एक्शन के लिए धर्मेंद्र ‘हीमैन’ के नाम से भी जाने जाते हैं।

धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन हीरो तक की भूमिका निभाई है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और टाइमिंग गजब की होती थी। धर्मेंद्र के अलावा उनके फैंस उन्हें “गरम धरम” के नाम से भी बुलाते हैं। दुनिया भर में धर्मेंद्र के फैंस की संख्या करोड़ों में है।

भले ही धर्मेंद्र फिल्मों से दूर हैं परंतु वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कोई न कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिन्हे फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने पुराने दिनों को याद करते हुए एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।

दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक शो का क्लिप साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने गांव साहनेवाल की यादों को दोबारा से ताजा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र पंजाब, लुधियाना स्थित अपने गांव, बचपन के घर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बचपन के दिनों के यादगार लम्हों को एक बार से ताजा किया है।


धर्मेंद्र ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ विनय पाठक भी नजर आ रहे हैं। विनय पाठक के टीवी शो “हर घर कुछ कहता है” में होस्ट के साथ धर्मेंद्र अपने पुश्तैनी घर का चक्कर लगाते हैं। धर्मेंद्र ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है कि “जीवन की सच्चाई…हमें तब समझ में आती है…जब वे चले जाते हैं।


वीडियो में जब धर्मेंद्र अपने गांव जाते हैं, तो इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि गांव वालों की भीड़ लगी हुई है। सब लोग अपने स्टार का रास्ता देख रहे हैं। जब धर्मेंद्र घर के अंदर जाते हैं, तो कुछ पुरानी तस्वीर दीवार पर नजर आ रही हैं और वह इन पुरानी तस्वीरों का किस्सा सुनाते हैं। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट फोटो को दिखाते हुए बताया कि उस फोटो को उन्होंने टैलेंट कॉन्टेस्ट में भेजा था।


वीडियो क्लिप में धर्मेंद्र ने विनय को अपने माता-पिता, भाई-बहन और बेटों के गुजरे दिनों की तस्वीरें दिखाई। धर्मेंद्र के प्रशंसकों ने अभिनेता के इन बीते दिनों की यादों को सराहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने यह लिखा है कि “आप आज भी अपने गांव की मिट्टी से जुड़े हो, आपके अंदर आज भी साहनेवाल का धर्मेंद्र मौजूद है। यही आपकी अच्छाई और इंसानियत का सबसे बड़ा रूप है।” इतना ही नहीं बल्कि बहुत से यूजर्स ऐसे हैं, जो धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

dharmendra

साल 1935 को सिख पंजाबी जट परिवार में जन्मे धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह और मां सतवंत कौर थीं। लुधियाना से ही धर्मेंद्र ने अपनी शिक्षा पूरी की और एक्टर बनने का सपना मन में संजोए वह मुंबई आ गए थे, जिसके बाद से वह मुंबई में ही बस गए।

अब धर्मेंद्र फिल्मों से दूर अपने फार्महाउस में समय बिताते हैं। उनका फार्म हाउस लोनावला में स्थित है। अक्सर फार्महाउस से भी तस्वीरें और वीडियो धर्मेंद्र फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button