धार्मिक

राशिफल: इन 4 राशियों पर भारी पड़ेगा रविवार और इन 2 राशियों को कर देगा मालामाल

मेष:  

मेष राशि के लोगों को आज रविवार का दिन कई खुशखबरी ला सकता है। काम में आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकत है। वाणी पर कंट्रोल रखें वरना किसी के साथ बुरी बहस हो सकती है। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष:

रविवार का दिन वृष राशि के लोगों के लिए बहुत खास हो सकता है। आज का दिन आपको अपने परिवार पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है और हर सदस्य की जरूरतों को समझना पड़ सकता है। घरेलू खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। एक दूसरे से झड़प होने की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। आज आपको नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले वाहर को अच्छे से जांच लें।

 मिथुन:

रविवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ दिन रहने वाला है क्योंकि आपके काम से खुश होकर आपका बॉस आपकी तारिफ तो करेंगे ही इसके साथ ही आपकी प्रमोशन भी हो सकती है। व्यापारिक हिस्सों में आज आपको मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवनसाथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। काम के सिलसिले में आप की मजबूती बढ़ेगी जिसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

कर्क: 

रविवार का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सफलताओं का दिन होगा। आज के दिन किया गया हर काम आपको किसी न किसी रूप में फायद जरूर देगा। हांलाकि आज के दिन घरवालों से थोड़ी दूरी बन सकती है लेकिन बाहर आपका काम में मन लगा रहेगा और सभी कामों को आप अच्छे से निपटा पाएंगे। शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। व्यापार के मामले में दिनमान सामान्य रहेगा।

 सिंह:

आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा अलग रहने वाला है। निजी जीवन के लिए रविवार का दिन कुछ खास खबर ला सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ खास लम्हे बिता सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर में लक्ष्मी की कमी के चलते परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

कन्या

आज का दिन कन्या राशि के लिए ठीक रहने वाला है। काम के लिए सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिससे आपको और आपके परिवार को खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी लेकिन किसी अन्य के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी में सफलता मिले के पूरे योग हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे।

 तुला:

तुला राशि के लोगों को रविवार का दिन मिले-जुले नतीजे दे सकता है। आज के दिन आपकी सेहत कमजोर रहेगी जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार करने वाले लोगों की किसी प्रकार की झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको दूसरों का साथ रखते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी आपको सफल नतीजे मिलेंगे। वाहन की खरीददारी करते समय सोच-विचार कर लें।

 वृश्चिक:

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। लगातार बढ़ रहे खर्चों पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। वरना आने वाले दिनों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज मानसिक तनाव बढ़ने के चलते आप थोड़ा कमजोर महूसस करेंगे और सेहत भी बिगड़ सकती है। आज के दिन आप किसी से कर्ज ले सकते हैं इसलिए पैसे उधार लेने से पहले सावधानी बरतें। बच्चों के साथ आपको आज खास समय बिताने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें भी आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

 धनु:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक तो होगा लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप कुछ नया व्यापार खोलने में सफल हो सकते हैं। कई रास्तों से आपको इनकम मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। यात्रा सुकून दायक रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

 मकर:

मकर राशि के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन परिवार की ओर से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है। काम काज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कई बड़े मुनाफे भी मिलेगे। व्यापार के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। खर्चों पर थोड़ा काबू करने की जरूरत है।

 कुंभ:

कुंभ राशि के लोगों पर रविवार का दिन थोड़ा भारी साबित होगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते है। बेवजह की यात्रा पर जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। आज के दिन मानसिक तनाव के चलते आप थोड़ा उदासी महसूस करेंगे। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूर करें।

 मीन:

रविवार का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन इनकम में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल बन सकता है। आज के दिन सोने के गहनों की खरीददारी करने से बचें। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से खर्चे करने पड़ेंगे। आज के दिन नौकरी के हालात कमजोर हो सकते हैं। ऑफिस में जाने से पहले गयों का रोटी खिलाएं। व्यापार के मामले में भी आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

Related Articles

Back to top button