समाचार

दुल्हन ने CM योगी को भेजा शादी का न्योता- शादी में आना, लेकिन दिक्कत ना हो इसलिए सड़क बनवा देना

शादी करना हर लड़की का सपना होता है। जब उसका रिश्ता तय होता है तो वह यही सोचती है कि शादी अच्छे से निपट जाए। इसमें कोई दिक्कत ना हो। खासकर बरातियों को किसी चीज की तकलीफ ना हो। प्रयागराज की रहने वाली नुकुश फातमा भी एक ऐसी भावी दुल्हन है।

7 दिसंबर को नुकुश की शादी है। लेकिन उसके घर आने वाली सड़क बड़ी खराब है। ऐसे में नुकुश ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता भेजा। साथ ही इस न्योते में बड़ी सफाई और प्यार से सड़क बनवाने की विनती भी कर डाली। अब महिला का यह न्योता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

निकाह से पहले दुल्हन ने CM योगी को भेजा न्योता

दरअसल नुकुश फातमा धूमनगंज इलाके के अबुबकरपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम अता अफजल है। कुछ समय पहले नुकुश का रिश्ता लखीमपुर खीरी तय हुआ है। निकाह की डेट 7 दिसंबर निकली है। हालांकि उनके घर तक आने वाली सड़क सिर्फ 200 मीटर तक ही बनी है। फिर हालत बेहद खराब है। ऊपर से उनके घर के पास एक खाली मैदान है। जहां कचरा और गोबर का ढेर पड़ा रहता है। वहाँ से काफी बदबू भी आती है। डेंगू का खतरा भी रहता है।

ऐसे में अपने होने वाले दूल्हे और बारतियों को आने में कोई तकलीफ ना हो इसलिए नुकुश ने सीएम योगी को अपनी परेशानी बताते हुए शादी का निमंत्रण भेज दिया। उन्होंने योगी के ट्विटर हैंडल पर यह न्योता भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा “माननीय मुख्यमंत्री जी 7 दिसंबर को मेरी शादी है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं। कृप्या कर के मेरे मोहल्ले की सड़क बना दीजिए। जिसमें आपको और मेरे मेहमानों को आने में कोई असुविधा ना हो। आपकी बेटी नुकुश।”

सड़क बनाने और गंदगी हटवाने की करी विनती

नुकुस के चाचा अफजल बताते हैं कि हमने इस खराब रोड और यहां पड़ी गंदगी को लेकर कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यहां खली पड़े ग्राउन्ड में बहुत गंदगी बड़ी है। यहां बदबू आती है। मच्छर भी बहुत मंडराते रहते हैं। ऐसे में ये जगह बीमारियों का घर है। हमारी भतीजी ने योगी जी को ट्विटर हैंडल पर चिट्ठी लिखी है। उम्मीद है कि प्रशासन अब इस पर ध्यान देगा।

उधर सोशल मीडिया पर लोगों को दुल्हन का अपनी समस्या बताने का ये तरीका बड़ा पसंद आया। अब देखना ये होगा कि उसकी इस समस्या का समाधान निकाह के पहले होता है या नहीं। वैसे आपको दुल्हन की भेजी ये चिट्ठी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button